ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मध्यप्रदेश

भजन गायक कन्हैया मित्तल महाकाल की भस्मारती में हुए शामिल

उज्जैन | खाटू श्याम के भजन गायक कन्हैया मित्तल मंगलवार सुबह बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे, जहां उन्होंने भस्मआरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। भस्मआरती में शामिल होने के बाद भजन गायक कन्हैया मित्तल ने गर्भगृह से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन व अभिषेक किया।महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित प्रदीप गुरू और पंडित यश गुरु ने बताया कि खाटू श्याम के भजन करने वाले प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल आज बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे थे, जहां उन्होंने गर्भगृह से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन अभिषेक किया और लगभग दो घंटे भस्म आरती में शामिल हुए। गर्भगृह में पंडित प्रदीप गुरु और पंडित यश गुरु द्वारा पूजन अर्चन व अभिषेक करवाया गया।

दर्शन के उपरांत कन्हैया मित्तल ने मीडिया से कहा कि बाबा महाकाल सभी की मनोकामना पूरी करते हैं। उनके दरबार में आकर कुछ भी मांगने की जरूरत नहीं पड़ती है। मैं भी बाबा महाकाल का भक्त हूं, जो कि मौका मिलते ही उनके दर्शन करने आया हूं। बता दें, भजन गायक कन्हैया मित्तल सोमवार रात उज्जैन में आयोजित खाटू श्याम की एक भजन संध्या करने आए थे, जिन्होंने आज (मंगलवार) सुबह बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!