ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
देश

गैंगस्टर के साथ बेटे की वायरल तस्वीरों पर बोले अजित पवार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को कहा कि उनके बेटे का एक हिस्ट्रीशीटर से मिलना गलत है और इससे बचा जाना चाहिए था। पवार के बेटे की गैंगस्टर से मुलाकात तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल रही हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह पार्थ पवार और गैंगस्टर गजानन मार्ने के बीच मुलाकात की सभी जानकारी एकत्र करेंगे। पवार ने आगे कहा, ऐसा हो सकता है कि पार्टी के कार्यकर्ता उनके बेटे को वहां ले गए हों।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता ने दावा किया कि उन्होंने पुलिस से साफतौर पर कहा कि ऐसे तत्व बेटे के करीब नहीं आने चाहिए। उन्होंने कहा, यह किसी भी नेता के साथ हो सकता है। बारामती विधायक ने कहा, जो हुआ वह गलत हुआ। मैं सभी जानकारी इकट्ठा कर रहा हूं। ऐसा लगता है कि पार्टी के कार्यकर्ता पार्थ को वहां ले गए। ऐसा नहीं होना चाहिए था। मैंने उनसे बात करूंगा।
उन्होंने यह भी कहा, एक हिस्ट्रीशीटर को एक पार्टी में शामिल किया गया था। लेकिन, उसका अतीत सामने आया तो उसे तुरंत हटा दिया गया था। पार्थ पवार और राकांपा के कई कार्यकर्ताओं की मार्ने के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

अजित पवार ने राकांपा के शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, यह जांच एजेंसियों का काम है कि वे लोगों को जांच के लिए बुलाएं और सच्चाई से जवाब देना लोगों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, एसीबी ने मुझसे पांच घंटे पूछताछ की थी। लेकिन मैंने भीड़ जुटाकर दुष्प्रचार नहीं किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!