जोन 8 के विकास कार्यों की निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने की समीक्षा

आज निगम मुख्यालय अटल भवन स्थित अध्यक्ष कार्यालय में जोन क्रमांक-08 जोन सभी विकास कार्य के संबंध में बैठक संपन्न हुई l बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों, जनहित से जुड़े विषयों एवं नागरिक सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर उन्हें समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से पूर्ण करने पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “नगर निगम का प्रत्येक कार्य जनहित और जनविश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए किया जाएगा। नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार, विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता तथा समयबद्ध क्रियान्वयन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के समन्वय से क्षेत्र की प्रत्येक समस्या का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे भोपाल को स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाने के संकल्प को और गति मिल सके। बैठक में संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण, विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुँचाने के निर्देश भी दिए गए।




