मध्यप्रदेश
10 नंबर नेहरू मार्केट में सिंधी समाज के नव वर्ष चैती चांद को हर्ष उल्लास से मनाया गया
10 न.नेहरू मार्केट में सिंधी समाज के नववर्ष चैतीचांद पर्व के उपलक्ष्य में भगवान झूलेलाल की पूजा आराधना पूरे श्रद्धाभाव से तत्पश्चात अँगूर, केले, संतरे एवं चने का प्रसाद वितरण किया साथ ही शरबत का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती मालती रॉय जी महापौर भोपाल, डॉ सुरजीत सिंह चौहान, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष,श्रीमती शिखा मोनू गोहिल पार्षद वार्ड 45 ने पर्व में शामिल होकर मार्केट में विकास की नई सौगात fountain का शुभारंभ एवँ प्याऊ का विधिवत शुभारंभ करके सभी को चेती चाँद की शुभकामनाएं दी इस अवसर पर व्यापारी संघ के अध्यक्ष रामचंद्र पाटीदार, महासचिव हरीश चोइथानी,अमृत गहलोत,अनिल आहूजा, राजकुमार सबनानी,सुनील सचदेव,जीतू भाई,अशोक वाधवानी, अमृत गहलोत, विनोद खटवानी, ऐहफाज़ भाई,इंदर तलरेजा, बाबू अमुलानी, रवि तख्तानी, सुरेश अमुलानी, मोनू राठौर, जगदीश यादव सहित सभी व्यापारी वर्ग उपस्थित रहे।




