ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मध्यप्रदेश

नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी की अध्यक्ष में संपन्न हुई बैठक में नागरिकों के हितों के लिए, अध्यक्ष द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

जोन क्रमांक-08 की बैठक माननीय अध्यक्ष नगर पालिक निगम, भोपाल एवं पदेन अध्यक्ष जोन-08 श्री किशन सूर्यवंशी जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें निम्न महत्वपूर्ण निर्णय लिये गयेः-

1. जोन-08 के अंतर्गत आने वाली सभी मुख्य सड़कों पर (सेन्ट्रल वर्ज और फुटपात) पर अवेध छोटे-छोटे बोर्ड जोकि भोपाल की खूबसूरती को प्रभावित करते है को तत्काल हटाने का निर्देश दिये गये।

2. आने वाली गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए जिन क्षेत्रों में पेयजल संकट की संभावना है वहां के लिये एडवांस प्लानिग के निर्देश दिये गये ताकि आम नागरिकों को जल संकट की परेशानी का सामना न करना पड़े।

3. गर्मी में आम तौर पर डॉग बाइट की घटना बढ़ती है इसके संबंध में प्रभावित उपाय करने के निर्देश दिये। जैसे स्ट्रीट डॉग को एंटी रेबीस वैक्सीन, नसबंदी एवं इलाज कराने के निर्देश दिये ताकि डॉग बाइट की घटना न हो।

4. कहीं भी रोड पर ओपन सीवेज बहने की शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये। ताकि किसी भी स्थान पर गंदगी न फैले।

5. प्रत्येक वार्ड में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के भी निर्देश दिये गये।

6. फॉगिंग मशीन के माध्यम से मच्छरों पर नियंत्रण पाने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त सिविल गार्डन, सीवेज, स्ट्रीट लाइट के काम में त्वरितगति लाने के निर्देश दिये गये।

बैठक में पार्षद सर्व श्री गुड्डू चौहान जी, श्रीमती वीनू सक्सेना, श्री प्रवीण सक्सेना, श्री देवांशू कंसाना तथा जोनल अधिकारी श्री रजनीश श्रीवास्तव सहित सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!