ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री जी भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए कार्य कर रहे हैं – डॉ. महेंद्र सिंह

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने भोपाल लोकसभा के दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के चुनाव कार्यालय का भारत माता चौराहे (डिपो चौराहा) स्थित दद्दू का मंदिर के पास पूजन-अर्चन कर विधिवत शुभारंभ किया।
चुनाव कार्यालय शुभारंभ के पश्चात कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि भारत की संस्कृति, सभ्यता, संस्कार, आचरण, वाणी विचार सब कुछ अद्भुत है। आज से एक अरब 98 करोड़ से और अधिक वर्ष पहले भारत में सूर्य की पहली किरण धरती पर आई थी, तब सतयुग था। उसके बाद त्रेता बीत गया, द्वापर बीत बया और अब कलयुग के पांच हजार 125 वर्ष बीत रहे हैं। भारत तब भी था, आज भी है और आगे भी रहेगा। भारत की संस्कृति व सभ्यता तब भी स्थापित थी, आज भी स्थापित है। भारत पहले विश्व गुरू रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भारत को विश्व गुरू बनाने और उसके परम वैभव पर ले जाने के लिए कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम को प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी और भोपाल से लोकसभा प्रत्याशी श्री आलोक शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष व भोपाल प्रत्याशी श्री आलोक शर्मा, प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी ने भी संबोधित किया।

सबसे प्राचीन विश्वविद्यालय भारत में थी

लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि दुनिया में किसी से जाकर पूछो सबसे प्राचीनतम विश्वविद्यालय का नाम बताइए तो लोग कहेंगे जो भारत की धरती पर था। दुनिया में कोई शास्त्रों की चर्चा करेगा तो गीता, रामायण और महाभारत की चर्चा होगी। दुनिया में किसी से पूछो सबसे प्राचीनतम भाषा का नाम बताइए तो संस्कृत भाषा की चर्चा करेग। दुनिया में किसी से जाकर के पूछिए सबसे प्राचीनतम मंत्र का नाम बताइए तो गायत्री महामंत्र की चर्चा होगी। दुनिया में किसी से जाकर पूछो जीरो की खोज किसने की तो भारत की तरफ इशारा करेगा। भारत पहले विश्व गुरू रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भारत के उसी परम वैभव को फिर से वापस लाने के लिए कार्य कर रहे हैं। आज सभी कार्यकर्ता भोपाल लोकसभा से पार्टी प्रत्याशी श्री आलोक शर्मा को जिताने और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने के मंत्र को पूरा करने के लिए प्राणपण से जुट जाएं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के गरीब कल्याण और विकास कार्यां के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर संपर्क कर बताएं। भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के साथ प्रदेश की सभी 29 लोकसभा क्षेत्रों में ऐतिहासिक बहुमत से चुनाव जीतेगी।
डॉ. महेंद्र सिंह के समक्ष कांग्रेस किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव श्री मोहन राठौर ने सैकड़ो साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। डॉ. सिंह ने पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती मालती राय, श्री आलोक संजर, श्री रामदयाल प्रजापति, श्री सत्यार्थ प्रकाश अग्रवाल, श्री विष्णु राजोरिया, प्रदेश प्रक्ता सुश्री नेहा बग्गा, श्री भाषित दीक्षित, श्री राजेंद्र गुप्ता, श्री राजेश सिंह, श्री जगदीश यादव, श्री राजू अनेजा, श्रीमती आरती अनेजा, श्रीमती गिरिजा खटीक, श्री आरके सिंह बघेल, मंडल अध्यक्ष श्री पारस नरवरिया, श्री डिंपल श्रीवास्तव, श्री आदित्य अग्रवाल, श्री प्रियेश उपाध्याय, श्री राजू अनेजा, श्री राकेश सरवैया, श्री हेमंत बडगैया, श्री लीलेन्द्र मारण सहित पार्टी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष श्री शंकर मकोरिया ने किया एवं आभार श्री राजू अनेजा माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!