ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मध्यप्रदेश

आज जय श्री राम का नारा हम सम्मान के साथ ले रहे हैं, यह मोदी की गारंटी का नतीजा हैः कृष्णा गौर

भोपालः पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के बागमुगालिया में ‘नारी शक्ति वंदन’ अभियान में शामिल होकर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का उद्वोधन कार्यकर्ताओं के साथ सुना। मोदी जी ने पश्चिम बंगाल में मेट्रो का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत की नारीशक्ति विकसित भारत की एक सशक्त स्तंभ है। उन्होंने कहा कि, कोलकाता की मेट्रो इस बात की भी गवाह है कि भाजपा सरकार कितनी तेजी से काम करती है। 2014 से पहले के 40 वर्षों में कोलकाता मेट्रो का सिर्फ
28 किमी रूट बना था। जबकि भाजपा सरकार के बीते 10 साल में कोलकाता मेट्रो का 31 किमी और विस्तार हो चुका है।

भारत की नारीशक्ति की आर्थिक शक्ति बढ़े, इसके लिए बीते 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने लगातार काम किया है। तुष्टिकरण और टोलाबाजों के दबाव में काम करने वाली TMC सरकार कभी भी बहन बेटियों को सुरक्षा नहीं दे सकती। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा की केंद्र सरकार है, जिसने बलात्कार और रेप जैसे संगीन अपराध के लिए फांसी की सजा तक की व्यवस्था की है।

अबकी बार NDA सरकार 400 पारः मोदी

संकट के समय बहनें आसानी से शिकायत कर सकें, इसके लिए महिला हेल्पलाइन बनाई गई है। लेकिन TMC सरकार इस व्यवस्था को यहां लागू नहीं होने दे रही है। ऐसी महिला विरोधी
TMC सरकार महिलाओं का कभी भला नहीं कर सकती। बंगाल की ये भूमि नारीशक्ति की बहुत बड़ी प्रेरणा केंद्र रही है, यहां से नारीशक्ति ने देश को दिशा दी है। इस धरती ने अनेक शक्ति
स्वरूपा इस देश को दी है। बीते 10 वर्षों में भाजपा ने बंगाल और देश के विकास के लिए बहुत ईमानदारी से प्रयास किया है। ऐसे काम को देखते हुए ही पूरा देश कह रहा है, पश्चिम बंगाल कह
रहा है, हर माता, बहन कह रही है – अबकी बार NDA सरकार 400 पार! बंगाल पर TMC नाम का ग्रहण लगा हुआ है। वो इस राज्य के विकास को आगे नहीं बढ़ने दे रहा। इसलिए आप सभी
बहनों को इंडी गठबंधन को हराना हैं, देश के कोने-कोने में कमल खिलाना हैं।

भारत माता की जय …

वहीं, गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के बागमुगालिया में ‘नारी शक्ति वंदन’ अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि, आज श्री नरेंद्र मोदी जी ने पश्चिम बंगाल से पूरे देश भर की मात्र शक्तियों के साथ संवाद किया। आज के इस अवसर पर मंच पर उपस्थित नगर निगम में महापौर परिषद के सदस्य आदरणीय जितेंद्र शुक्ला जी, इस
मंडल के अध्यक्ष आदरणीय धर्मेंद्र सिंह परिहार जी, जोन क्रमांक 13 की अध्यक्ष आदरणीय शीला रामबाबू पाटीदार जी, इस वार्ड की हमारे लोकप्रिय पार्षद आदरणीय बहन श्रीमती अर्चना
परमार जी, वार्ड क्रमांक 53 के पार्षद आदरणीय भाई शिव प्रताप जी और हमारे वरिष्ठ समाज सेवी आदरणीय दादा श्री नारायण सिंह परमार जी व मंच पर उपस्थित हमारे एसडीएम साहब जी
और बड़ी संख्या में हमारे सभी कार्यकर्ता बांधुओं व मेरी समस्त मात्र शक्तियों को मेरा प्रणाम और जय श्री राम।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!