ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मध्यप्रदेश

10 तारीख के बजाय 1 मार्च को ही बहनों के खाते में डाल दी जाएगी ताकी बहनों को त्योहारों पर कोई परेशानी ना हो

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की करोड़ों लाभार्थी बहनों के लिए सीएम यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि इस बार निर्धारित समय से पूर्व योजना की किस्त बहनों को दी जाएगी। आगामी शिवरात्रि और होली के त्यौहारों को देखते हुए मार्च की अगली किस्त 10 तारीख के बजाय 1 मार्च को ही बहनों के खाते में डाल दी जाएगी ताकी बहनों को त्योहारों पर कोई परेशानी ना हो। इसके तहत 1.29 करोड़ बहनों के खाते में 1250 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे।

बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बालाघाट प्रवास के दौरान 761 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यो का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की लाड़ली बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी योजना बंद नहीं होगी।
इस योजना के माध्यम से माताओं बहनों के जीवन में उजाला आता है। महिलाओं और कन्याओं के लिए लाडली बहना और कन्यादान योजना चलाई गई है, विपक्षी यह भ्रम फैला रहे थे कि यह योजना बंद कर दी जाएगी। सरकार के पास पैसा नहीं है। आगे कहां से लाओगे लेकिन हमने इसका प्रबंध किया है, क्योंकि यह भाजपा की सरकार है और नियमित हर माह की 10 तारीख को बहनों के खाते में सहायता राशि डाली जाएगी और वह निरंतर जारी रहेगी।

सीएम ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री प्रधानसेवक है और जनता के मुख्य सेवक हैं। रेंजर कॉलेज मैदान में एकमहती जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश एवं केन्द्रीय सरकार के समन्वय के साथ डबल  इंजन की सरकार के स्वरूप में प्रदेश के सर्वागिण विकास की दिशा में हम बढ रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हर मोर्च पर कदम बढ़ा रहा है तथा सरकार हर व्यक्ति की चिंता करते हुये उसके लिये योजना बना रही है। उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार वनांचल वाले जिलों में आयुर्वेदिक कॉलेज खोलने के लिए कृत संकल्पित है, क्योंकि वनों में पैदा होने वाली जड़ी-बूटी और औषधियों के माध्यम से आयुर्वेदिक इलाज की पद्धति हमारे यहां सैकड़ों वर्षो पूर्व से की जा रही है। इसी आधार पर बालाघाट जिले में आयुर्वेदिक कॉलेज खोलने की स्वीकृति की घोषणा करते हुए कहा कि इसके माध्यम से औषधियों का भरपूर उपयोग किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!