ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मध्यप्रदेश

बसंत पंचमी पर दीक्षांत समारोह बुंदेली संस्कृति-संस्कार के साथ हुआ

महाराजा छत्रसाल बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय छतरपुर का तृतीय दीक्षांत समारोह में राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री मंगुभाई पटेल की अध्यक्षता में बसंत पंचमी पर बुंदेली संस्कृति और संस्कार के बीच सम्पन्न हुआ। दीक्षांत समारोह बुधवार को विश्वविद्यालय के शताब्दी हॉल के सामने आयोजित किया गया था। सारस्वत अतिथि के रूप में डॉ. मृत्युंजय महापात्रा महानिदेशक मौसम विज्ञान भारत सरकार उपस्थित रहे। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में छतरपुर विधायक ललिता यादव उपस्थित रहीं। दीक्षांत समारोह का प्रतिवेदन कुलगुरु  प्रो. शुभा तिवारी ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में कमिश्नर सागर डॉ. वीरेन्द्र रावत, डीआईजी ललित शाक्यवार, कलेक्टर संदीप जी.आर., एसपी अमित सांघी एवं विश्वविद्यालय के कुलसचिव यशवंत सिंह पटेल सहित जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं, गणमान्य नागरिक और उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यअतिथि राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल की उपस्थित में शोध छात्रों, शोध निदेशकों तथा प्राध्यापकों का समूह फोटो लिया गया। इसके बाद बुंदेली परिधान में मंच तक शोभा यात्रा निकाली गई।

दीक्षांत समारोह मां सरस्वती एवं महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीपप्रज्जवलन कर शुरू हुआ। राष्ट्रगान की प्रस्तुति (पुलिस बैण्ड के साथ) के बाद कुलगान वंदना, सरस्वती वंदना की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने 38 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक एवं उपाधि से सम्मानित करते हुए बधाई दी। इस दौरान विश्वविद्यालय के समाचार पत्र छत्रछाया तथा स्मारिका दीक्षावाणी का विमोचन किया गया और उपाधिधारकों को शपथ भी दिलाई गई।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि कुलपति को अब कुलगुरू कहा जाएगा। महाराजा छत्रसाल की वीर भूमि आल्हा-ऊदल जैसे वीर योद्धाओं और केन-बेतवा नदियों की पावन धरा बुन्देलखण्ड में महाराजा छत्रसाल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होकर अत्यंत खुशी हुई। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी विद्वानों के व्याख्यान, प्रयोगशालाओं के उन्नयन, विद्यार्थियों के शैक्षणिक भ्रमण और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से छात्र-छात्राओं की समस्याओं के निराकरण की पहल सराहनीय है। महाराजा छत्रसाल जी के नाम पर शोध केन्द्रों एवं ऋषि मार्कंडेय उद्यान विश्वविद्यालय परिसर (गुरैया) में 5 हजार पौधे के रोपण और विश्वविद्यालय के हर एक प्रयास में सेना के अधिकारियों का मार्गदर्शन भी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण हर एक के जीवन में महत्वपूर्ण अंग है। विश्वविद्यालय की पहचान उसकी शैक्षणिक कुशलता और संस्कारित युवाओं के निर्माण केन्द्र के रूप में होनी चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपील करते हुए कहा है कि 2047 तक विकसित भारत बनाना है। हर एक बच्चा मातृ भूमि को अपने में जो सोच है उसे आगे बढ़ाएं और अपनी राय दें। उन्होंने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा गांवों में गई। जो लाभ से वंचित रह गए है। उन्हें लाभ दिया गया है। उन्होंने बच्चों से अपील करते हुए कहा कि जो गरीब व्यक्ति लाभ से वंचित रह गए हैं उन्हें लाभ दिलाने में सहयोग करें और खुद के साथ समाज का भी सोचें और आगे बढ़े।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल द्वारा डॉ. मृत्युंजय महापात्रा को मौसम विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए एमसीबीयू की ओर से डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि से विभूषित किया गया। चित्रकला विभाग के विद्यार्थियों के द्वारा बनाई गई आकर्षक पेंटिंग्स की एक आर्ट गैलरी का अवलोकन किया। उन्होंने चित्रकला की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!