ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मध्यप्रदेश

गोविंदपुरा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाएंगे : राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती गौर

गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाएंगे। क्षेत्र में नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य किये जायेंगे। विकास कार्यों के लिये राशि की कमी नहीं होगी। पिछड़ा व अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र विभिन्न निर्माण कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकों की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्य किये जायेंगे। श्रीमती गौर ने कहा कि वार्ड-53 में कृष्णा आर्केड मार्केट में जल-भराव की समस्या थी, इसके लिये क्षेत्र में 27 लाख रूपये लागत का नाली निर्माण कराया जा रहा है। नाली निर्माण होने से कृष्णा आर्केड क्षेत्र की जल-भराव की समस्या का निवारण हो सकेगा। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर वार्ड-62 में 55 लाख रूपये लागत से सीसी रोड का निर्माण किया जा रहा है। इससे क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी। श्रीमती गौर ने कहा कि मिसरोद से भानपुर तक ब्रिज और एलीवेटेड कॉरिडोर का कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि गोविंदपुरा क्षेत्र के नागरिकों ने उन्हें रिकार्ड एक लाख 6 हजार से अधिक मतों से चुनाव में जीत दिलाई इसके लिये वे क्षेत्र की आभारी हूँ और क्षेत्र के विकास के लिये मैं सदैव तत्पर हूँ।

महापौर श्रीमती मालती राय ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिये कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने नाली और सीसी रोड निर्माण के भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि स्थानीय नागरिकों की जिम्मेदारी है कि वे निर्माण कार्यों पर निगरानी करें। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का ध्यान रखें। निर्माण एजेंसी से पूरी गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य कराये। उन्होंने नागरिकों से सोलर पैनल लगवाने की अपील भी की। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य श्री जितेन्द्र शुक्ला, जोन अध्यक्ष श्रीमती शीला रामबाबू पाटीदार, पार्षद श्री प्रताप बारे, पार्षद श्री राजेश चौकसे, एमआईसी सदस्य श्रीमती छाया ठाकुर, पार्षद श्रीमती ममता विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!