ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मध्यप्रदेश

व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण में परिपेक्ष्‍य और प्रथाएं विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन कल से

पीएसएससीआईवीई में कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार करेंगे सम्‍मेलन का शुभारंभ

व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत शीर्ष संस्थान पीएसएस केन्द्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई) भोपाल द्वारा “व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण में परिपेक्ष्‍य और प्रथाएं” विषय पर 01 एवं 02 फरवरी 2024 को राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मध्‍यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री इंदर सिंह परमार करेंगे। कार्यक्रम में सम्‍मानीय अतिथि डॉ. संदीप नायर, कुलसचिव, चाणक्‍य विश्‍वविद्यालय, बेंगलुरु , डॉ. मानस कुमार मिश्रा, निदेशक, जीएल बजाज इंस्‍टीट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी एंड मैनेजमेंट ग्रेटर नोएडा, प्रो. जयदीप मंडल, प्राचार्य, क्षेत्रीय शिक्षा संस्‍थान, भोपाल, डॉ. दीपक पालीवाल, संयुक्‍त निदेशक पीएसएससीआईवीई और कार्यक्रम समन्‍वयक प्रो. सौरभ प्रकाश उपस्तिथ रहेंगे ।
इस राष्ट्रीय सम्मेलन लगभग 80 व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल के क्षेत्र में कार्यरत विशेषज्ञ, प्रतिनिधि, शोधार्थी तथा छात्र-छात्राएं शोधपत्रों को प्रस्‍तुत किया जाएगा। इस सम्मेलन के साथ संस्‍थान में 1 फरवरी, 2024 से चार दिवसीय ड्रोन प्रौद्योगिकी में नवाचार, इनक्यूबेशन और उद्यमिता जागरुकता निर्माण को लेकर स्‍कूली छात्रों के लिए एक बूटकैंप का आयोजन भी किया जा रहा है, जिमसें ड्रोन का परिचय, हैंड्स-ऑन ड्रोन पायलटिंग, ड्रोन रखरखाव, ड्रोन बिल्डिंग चैलेंज, ड्रोन रेसिंग प्रतियोगिता जैसी विभिन्‍न गतिविधियां आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम के दौरान संस्‍थान परिसर में कौशल आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!