मध्यप्रदेश
विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रति लोगों का अपार स्नेह देखने को मिल रहा है।- कृष्णा गौर
शहर के हर चौक से गांव के हर खेत तक पहुंच रही है ये योजना


भोपाल। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आज गोविंदपुरा भोपाल के वार्ड 61 में पहुंची मोदी की गारंटी वाली गाड़ी। इस अवसर पर क्षेत्र की विधायक कृष्णा गौर ने वहां उपस्थित लाभार्थियों से संवाद किया एवं स्वास्थ्य कैम्प और अन्य लाभकारी योजनाओं के स्टाल का भी निरीक्षण किया। श्रीमती गौर ने कहा की प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग मोदी की गारंटी वाली गाड़ी से जुड़ रहे हैं और योजनाओं का लाभ पा रहे हैं। कृष्णा गौर ने कहा की मेरा प्रयास है की जिन्हें किसी कारणवश कोई योजनाओं से वंचित रहे गए हैं तो उन तक भी इस योजना का लाभ मिले।
मोदी की गारंटी की गाड़ी भाजपा सरकार की नीतियों के बारे में लोगों को अवगत भी करा रही है। समाज के सभी वर्गों के लिए मोदी की
गारंटी में उपहार है।




