मोहन यादव के पास है कितनी संपत्ति

मोहन यादव को मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है. दो सप्ताह से अधिक समय बाद सत्तारूढ़ भाजपा ने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस को हराकर मध्य प्रदेश का दोबारा से सरकार बनाई है. निवर्तमान सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव उज्जैन दक्षिण सीट से चुनाव जीते थे. उज्जैन जिले से तीन बार के विधायक, 58 वर्षीय मोहन यादव की नियुक्ति को व्यापक रूप से उनके पूर्ववर्ती शिवराज सिंह चौहान की सरकार में उनके राजनीतिक कामकाज को देखते हुए चुना गया है.
मोहन यादव का जन्म 25 मार्च 1965 को मध्य प्रदेश के उज्जैन में हुआ. उनके पिता का नाम पूनमचंद यादव और मां का नाम लीलाबाई यादव है. उन्होंने एमबीए और पीएचडी तक पढ़ाई की है. उनके चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार, उनके खिलाफ एक भी आपराधिक मामला नहीं है और उनके पास 4 करोड़ 20 लाख रुपये की संपत्ति है. उनका मुख्य व्यवसाय कृषि है. मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मैं पार्टी का एक छोटा कार्यकर्ता हूं. मैं आपसभी को, राज्य नेतृत्व और केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं. आपके प्यार और समर्थन से मैं अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने की कोशिश करूंगा. वहीं मोहन यादव को मध्य प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाए जाने पर उनके बेटे ने कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं…’. वहीं सीएम की पत्नी ने कहा कि भगवान महाकाल का आशीर्वाद है, पार्टी का आशीर्वाद है. वह 1994 से भाजपा के साथ काम कर रहे हैं. वह जब भी उज्जैन आते थे, वह महाकाल की पूजा करने जरूर जाते थे.




