ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
हेल्थ

सर्दी में 5 बीमारियों का सबसे अधिक खतरा

जोड़ों में दर्द: ठंड शुरू होते ही कई बीमारियां आपके इर्द-गर्द घूमने लगती हैं. ऐसे में सावधानी ही बड़ी समझारी है. दरअसल, सर्दियों में सबसे ज्यादा जोड़ों में दर्द की समस्या होती है. खास तौर पर जिन लोगों को अर्थराइटिस की समस्या है. वैसे से तो यह समस्या ज्यादातर बूढ़े लोगों में दिखाई देती है, लेकिन आजकल यह समस्या हर नौजवान व्यक्ति को भी होती है. इस बीमारी के होने पर कमजोरी, जोड़ों में अकड़न महसूस होना, जोड़ों का चटकना, हाथों, गर्दन, कंधों, कूल्हों, घुटनों, या जोड़ वाले किसी अन्य हिस्‍सों में तेज दर्द होना आदि लक्षण हैं. इससे बचने के लिए धूप में बैठें, जैतून तेल से मालिश कर सकते हैं.

ठंड के दिनों में हड्डी की चोट, फ्रैक्‍चर, जोड़ों में दर्द क्‍यों होता है,  जानिये वजह और राहत के उपाय - Health Alert : Why do bone injuries,  fractures, joint pain occur

कान में इन्फेक्शन: ठंड बढ़ने पर कान में इंफेक्शन होने का भी जोखिम भी अधिक बढ़ जाता है. ज्यादातर लोगों को सर्दियों में कान के अंदर काफी तेज दर्द होता है. इसके साथ ही कान में खुजली और बंद जैसा अनुभव होता है, जिससे सुनने भी दिक्कत हो सकती है. ऐसे में जरूरी है कि जितना संभव हो कानों को ढककर रखें.

Home remedies: Ear pain in severe cold such home remedies get relief - कड़ी  ठंड में कान का दर्द, ऐसे करें घरेलू उपचार, मिलता है आराम , हेल्थ न्यूज

त्वचा में रूखापन: सर्दी के मौसम में त्वचा का रूखापन होना आम समस्या है. खासतौर पर शरीर के जो हिस्से खुले रहते हैं. ये समस्या वहीं अधिक दिक्कत आती है. बेहतर होगा कि ठंडी हवा से बचे. ज्यादा गर्म पानी से स्नान न करें. त्वचा पर अच्छी क्रीम और बॉडी लोशन लगाते रहें.

रूखी त्वचा से छुटकारा दिलाते हैं ये घरेलू उपाय : Home remedies for Dry skin

बुखार: शादी के मौसम में बुखार होना सामान्य बात है. सर्दी के बचाव के लिए गर्म कपड़े जरूर पहनने चाहिए. दो पहिया चालक गर्म कपड़ों के साथ हेलमेट और डसने जरूर पहनें. भोजन से पहले साबुन से हाथ जरूर धोएं. ताजा भोजन करें और गर्म चीजों का सेवन करें. बुखार से राहत मिलेगी.

निमोनिया: निमोनिया का मुख्य कारण ठंड लगना है. यूं तो किसी भी आयु वर्ग में हो सकता है. लेकिन बच्चों में अधिक सताता है. यह बैक्टीरिया से होने वाला संक्रमण है. सही समय पर इलाज न मिलने पर मनुष्य की जान भी जा सकती है. ऐसे में खानपान के साथ जीवनशैली में जरूर बदलाव करें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!