ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
देशहेल्थ

आप की खांसी इन्फ्लूएंजा संक्रमण तो नहीं

बदलते मौसम के साथ स्वास्थ्य में भी परिवर्तन आना लाजमी ही है. आजकल लंबी चलने वाली खांसी से लोग खासा परेशान हो रहे हैं. यह साधारण खासी नहीं बल्कि इस का प्रभाव 15 से 25 दिनों तक चलता है. यदि परिवार में कोई सदस्य इस से ग्रस्त हो जाए तो जरा सी लापरवाही के कारण घर के बाकी सदस्य भी इस की चपेट में आ सकते हैं. डाक्टर्स के मुताबिक यह सीजनल फ्लू की वजह से हो रहा है और ज्यादातर मरीजों में इन्फ्लूएंजा बी संक्रमण भी इस का कारण देखा जा रहा है.

तापमान में बदलाव दिन में गर्मी व शाम होते हुए ठंड का होना इस का एक महत्वपूर्ण कारण है. जिस का साइड इफैक्ट लोगों की सेहत पर बुखार कफ, गला दर्द, जुखाम व खांसी के रूप में देखने को मिल रहा है.

जिन मरीजों में पहले से ही अस्थमा या सांस की परेशानी है उन्हें अधिक समस्या हो रही है क्योंकि जब यह खासी होती हैं तो लंबे समय तक लगातार बनी रहती है. जिस कारण सांस लेने में दिक्क़त व फेफड़ों में समस्या होने लगती है. कुछ मरीजों में इस के कारण ब्रोकइटीस की समस्या होने लगती है.

कारण
बदलते मौसम के साथ हमारे लाइफस्टाइल में भी बदलाव आने लगता है. जैसे-
* दिन में गर्मी होने के कारण आधी बाजु के कपड़ों में पहनना. जिस का प्रभाव हमारे शरीर पर इंफैक्शन के रूप में देखने को मिलता है.
* गर्मी महसूस होने पर फ्रिज का रखा पानी पी लेना.
* भीड़ वाली जगह पर बिना मास्क के रहना भी इस का एक महत्वपूर्ण कारण है.
* सुबह की सेर के समय हल्के कपड़े पहन कर जाना.

निदान
* चिकित्सकों के अनुसार इस मौसम में बुजुर्गों व बच्चों का ध्यान अवश्य रखें. बदलते मौसम के साथ इन्फ्लूएंजा की वैक्सीन लेनी चाहिए.
* स्मोकिंग से परहेज करें.
* छाती में दर्द जैसी समस्या आए तो तुरंत एस्प्रिन की गोली चबा कर खा लें.
* अस्थमा के मरीज धूल मिट्टी से बचें.
* ठंडे पानी का परहेज करें.
* बदलते मौसम में भी हल्के गर्म कपड़े अवश्य पहने.
परेशानी होने पर डाक्टर से परामर्श अवश्य लें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!