ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
हेल्थ

आपको खुद से कुछ सवाल जरूर पूछने चाहिए , वेट लॉस शुरू करने से पहले

मोटापा आज के समय में अधिकतर लोगों की समस्या बन चुका है। लाखों-करोड़ों की संख्या में ऐसे लोग हैं, जो अपना वजन कम करना चाहते हैं। वे अपनी वेट लॉस जर्नी शुरू तो करते हैं, लेकिन फिर भी उनका वजन कम नहीं होता है। कई बार वे खुद ही अपनी जर्नी को बीच में छोड़ देते हैं या फिर वह गलत तरीके से कदम आगे बढ़ाते हैं। ऐसे में उनका वजन कम तो होता है, लेकिन फिर दोबारा उतनी ही तेजी से बढ़ भी जाता है। इसलिए, सही तरह से वेट लॉस करना बेहद जरूरी माना जाता है। अगर आप भी अपनी वेट लॉस जर्नी शुरू कर रहे हैं तो आपको खुद से कुछ सवाल जरूर पूछने चाहिए। इससे आपको बेहतर तरीके से वजन कम करने में मदद मिलेगी-

Weight Loss Tips: 8 Signs Your Weight Loss Diet Is Doing More Harm Than Good

आप वजन कम क्यों करना चाहते हैं?

जब आपने वजन कम करने की ठानी है तो यह सबसे पहला व जरूरी सवाल है, जो आपको खुद से पूछना चाहिए। वजन कम करने के पीछे हर व्यक्ति की अपनी वजह हो सकती है। मसलन, आप बहुत सारे हेल्थ इश्यूज का सामना कर रहे हैं और वजन कम करने से उन्हें दूर करने में मदद मिलेगी या फिर आप किसी खास फंक्शन में बेहद स्मार्ट दिखना चाहते हैं या फिर अपने लुक को बेहतर बनाने के लिए आपको वजन कम करना है। जब आपको अपनी वेट लॉस जर्नी की वजह के बारे में पता होगा तो आप खुद को हमेशा ही मोटिवेटिड महसूस करेंगे।

आप कितना वजन कम करना चाहते हैं?

एक बार वेट लॉस कारण जानने के बाद आपको खुद से यह भी पूछना चाहिए कि आप कितना वजन कम करना चाहते हैं। दरअसल, जब आप अपनी वेट लॉस जर्नी के गोल के बारे में जानते हैं तो उस हिसाब से अपनी डाइट व एक्सरसाइज प्लॉन को डिसाइड कर सकते हैं। हालांकि, यह ध्यान रखें कि आप एकदम से क्रैश डाइट लेना शुरू ना करें। एक महीने में सिर्फ 2 से 4 किलो वजन कम करने का टारगेट ही रखें।

क्या आपकी डाइट सस्टेनेबल है?

यह तो हम सभी जानते हैं कि वेट लॉस में डाइट बहुत महत्वपूर्ण रोल अदा करती है। हम भी तरह-तरह की फैन्सी डाइट फॉलो करना शुरू कर देते हैं। लेकिन किसी भी डाइट को लेने से पहले आपको खुद से यह जरूर पूछना चाहिए कि क्या वह एक सस्टेनेबल डाइट है। दरअसल, वेट लॉस वास्तव में हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना है। अगर आप शुरुआत में किसी डाइट को फॉलो करके वजन कम कर लेते हैं और फिर बाद में जब आप नॉर्मल डाइट पर आते हैं तो ऐसे में आपका वजन तेजी से बढ़ना शुरू हो जाता है। इसलिए, डाइट ऐसी लें, जिसे आप लंबे समय तक बिना परेशानी के फॉलो कर पाएं। आप उसे अपनी पसंद-नापसंद के अनुसार मोडिफाई कर लें।

आप अपनी वेट लॉस जर्नी बीच में क्यों छोड़ देते हैं?

इस समस्या का सामना अधिकतर लोग करते ही हैं। वे वेट लॉस करना तो शुरू करते हैं, लेकिन अपनी जर्नी को बीच में ही छोड़ देते हैं। इसलिए, इस बार वेट लॉस शुरू करने से पहले आप खुद से यह सवाल जरूर पूछें कि आप अपनी वेट लॉस जर्नी को बीच में क्यों छोड़ देते हैं। इससे आपको अपने ट्रिगर्स की पहचान करने में मदद मिलती है। जब आप उन्हें पहचान लेते हैं तो आप उन्हें हैंडल कर पाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!