ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
धर्म

नंदी के कान में कैसे बोलनी चाहिए , जान लें सही तरीका

शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि नंदी भगवान शिव के प्रिय गणों में से एक हैं। नंदी भगवान शिव जी के परम भक्त हैं। इसी वजह से भगवान शंकर जी के साथ हमेशा ही नंदी महाराज रहते हैं। हर शिव मंदिर में द्वारपाल के तौर पर नंदी जरूर विराजमान रहते हैं। बिना नंदी की पूजा किए बिना शिवजी की पूजा भी अधूरी मानी जाती है। जब भी भक्त शिवजी के मंदिर में जाते हैं तो वहां पर नंदी के कान में कुछ बोलते हैं।

ऐसा कहा जाता है कि नंदी के कान में धीरे से अपनी मनोकामना बोली जाए तो वह भगवान शिव तक पहुंच जाती है और इच्छा जल्द से जल्द पूरी होती है। लेकिन जानकारी के अभाव में ज्यादातर लोग नंदी के कान में मनोकामना बोलने का सही तरीका नहीं जानते हैं। आज हम आपको इसी बारे में बताएंगे।

नंदी के कान में मनोकामना बोलने का सही तरीका

1. धर्म शास्त्रों में इस बात का जिक्र किया गया है कि नंदी के कान में अपनी मनोकामना बोलने का भी सही तरीका होता है। अगर व्यक्ति इस तरीके को अपनाता है, तो उसकी मनोकामना जल्द से जल्द पूरी हो जाती है। जब भी आप शिव जी के मंदिर में जाते हैं, तो नंदी जी की पूजा जरूर कीजिए क्योंकि बिना नंदी की पूजा किए अगर आप शिवलिंग की पूजा करते हैं, तो इससे आपको पूरा पुण्य प्राप्त नहीं हो पाता है।

2. आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि पूजा-आरती करने के बाद किसी से भी बातचीत मत कीजिए। आप अपनी मनोकामना नंदी भगवान के कान में बोल दें। ऐसी मान्यता है कि शिव जी ने खुद नंदी भगवान को यह वरदान दिया था कि जो व्यक्ति तुम्हारे कान में अपनी मनोकामना कहेगा उसकी इच्छा जरूर पूरी होगी। ऐसा माना जाता है कि नंदी के कान में बोली गई हर मनोकामना वह शिवजी तक पहुंचा देते हैं क्योंकि भगवान शिवजी ज्यादातर तपस्या में लीन रहते हैं और उनकी तपस्या में विघ्न ना पड़े इसलिए लोग अपनी समस्या नंदी के कान में बोल कर चले जाते हैं।

3. जब आप नंदी भगवान के कान में अपनी मनोकामना बोल रहे हैं तो उस समय आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि नंदी जी के बाएं कान में ही अपनी मनोकामना बोलें। इसमें मनोकामना बोलना अत्यधिक शुभ माना गया है।

4. अपनी मनोकामना बोलने के बाद नंदी के सामने पैसे, फल या मिठाई आदि कुछ अर्पित जरूर कीजिए। वहीं आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि किसी भी व्यक्ति का बुरा या अहित हो, ऐसी कोई भी मनोकामना नंदी जी के कान में ना कहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!