ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
देश

दो संतानों को निराधार छोड़ दंपत्ति ने खुद की बलि चढ़ा दी

राजकोट | राजकोट से नरबलि की एक हैरान कर देनेवाली घटना सामने आई है| आज के आधुनिक युग में अंधश्रद्धा किस कदर कुछ लोगों के दिमाग पर हावी है यह इस घटना से पता चलता है| राजकोट जिले में एक दंपत्ति ने तांत्रिक विधि में कथित कमल पूजा कर अपनी ही बलि चढ़ा दी| यह घटना राजकोट जिले के वींछिया की है| जहां तांत्रिक विधि में पति-पत्नी ने अपने सिर हवन कुंड में झोंक दिए| हेमुभाई भोजाभा मकवाणा ने अपनी पत्नी हंसा मकवाणा के साथ कमल पूजा की और बाद में अपने सिरों की बलि दे दी| इस विधि को करने पहले दंपत्ति अपनी बेटी और बेटे को उनके ननिहाल छोड़ आए थे| अपनी बलि देने वाले हेमु मकवाणा के पिता ने बताया कि उनके बेटा और बहु पिछले तीन साल से तांत्रिक विधि कर रहे थे| कमल पूजा करने के लिए दंपत्ति ने एक लोहे का मचान भी बनाया था| घटना की खबर मिलते ही तहसीलदार समेत पुलिस काफिला घटनास्थल पर पहुंच गया| पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए वींछिया के सरकारी अस्पताल भेज दिया| घटनास्थल से पुलिस को एक स्युसाइड नोट और 50 रुपए का स्टाम्प पेपर भी मिला है|

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!