ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
खेती-किसानीहेल्थ

घर के गार्डन में उगाएं ब्रोकली

गोभी की तरह दिखने वाला ब्रोकली सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें बहुत ही ताकतवर पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो बाउल मूवमेंट को स्वस्थ रखने के साथ कोलेस्ट्रॉल, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने का काम करते हैं। इसके अलावा वेट लॉस में भी इसे कारगर बताया गया है।

वैसे तो आप इसे बाजार में बहुत ही आसानी से खरीद सकते हैं, लेकिन यदि आपको मोल भाव से बचना है तो इसे अपने गार्डन में उगाना एक जबरदस्त आइडिया है। ऐसा करके आप बहुत ही सस्ते में ऑर्गेनिक ब्रोकली का लाभ उठा सकते हैं।

स्टेप 1

स्टेप 1

ब्रोकली उगाने के लिए चूने के साथ मिट्टी मिलाएं और इसे एक सप्ताह तक सुखाएं। प्रत्येक ग्रो बैग के लिए, 5 ग्राम चुना डालें। एक सप्ताह तक सीधी धूप में सुखाने के बाद, गोबर पाउडर या खाद जैसी जैविक खाद डालें।

आप इसमें कोको पीट भी मिला सकते हैं। सुनिश्चित करें कि गमले की मिट्टी ना तो ज्यादा सूखी हो ना ही ज्यादा गीली हो। क्योंकि इससे बीज खराब हो जाते हैं।

स्टेप 2

स्टेप 2

आप ब्रोकली के बीज या कटिंग दोनों की मदद से उगा सकते हैं। इसका बीज आपको आसानी से बाजार में मिल जाएगा। इससे ब्रोकली को उगाने के लिए इसे ट्रे या गमले में बोएं और अंकुरित होने के लिए छोड़ दें।

स्टेप 3

स्टेप 3

ब्रोकली के कटिंग या अंकुरण को मिट्टी के मिश्रण के साथ ग्रो बैग के 1/4 हिस्से में लगाएं। जैसे-जैसे पौधा बढ़े, ग्रो बैग में मिट्टी डालते जाएं ताकि इसे तेजी से बढ़ने और बड़ी ब्रोकली के सिर बनाने में मदद मिल सके।

स्टेप 4

स्टेप 4

गमले की मिट्टी को नम बनाए रखने के लिए यदि जरूरत पड़े तो इसमें समय-समय पर पानी भी डालते रहें। ध्यान रखें आपको मिट्टी में ज्यादा पानी नहीं डालना है। सिर्फ नमी को बरकरार रखने के लिए पानी का छिड़काव करना है।

स्टेप 5

स्टेप 5

जब ब्रोकली के बीज अंकुरित हो जाए तब इसे आप चाहे तो ट्रे या पॉट से निकालकर सीधे जमीन में भी लगा सकते हैं।

स्टेप 6

स्टेप 6

अंकुरित बीजों को एक जगह से दूसरे जगह पर लगाने से पहले इसे 30 मिनट के लिए स्यूडोमोनास तरल में पौधों की जड़ों को डुबोएं। ऐसा करने से इसकी जड़ें मजबूत होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!