ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मुख्य समाचार

कांग्रेस ने उत्तर पूर्व को ‘ATM’ बना दिया था, यहां से वह धन उगाही करते थे: जेपी नड्डा

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तर पूर्व में भाजपा की जीच का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पीएम मोदी ने उत्तर पूर्व भारत को मुख्य धारा में लाने का काम किया, इसको लेकर नीतियां बनाई उसकी वजह से यहां विकास हुआ।

जेपी नड्डा ने कहा कि ये जो नतीजे आए हैं, ये दो दिन के नतीजे नहीं है, यह पीएम मोदी की लंबी सोच, दूरदृष्टि, संकल्प और कड़ी मेहनत के साथ फोकस होकर काम करना उसके का नतीजा रहा है। उत्तर पूर्व के 8 में से 7 में भाजपा की सरकार है, जिसमे से 5 में हमने दोबारा सरकार बनाई है। यह बताता है कि पहले उत्तर पूर्व को देखने का हमारा नजरिया क्या था।

नड्डा ने कहा कि यहां बंद, टार्गेटेड किलिंग, टार्गेटेड अक्सर होता है था, आज शांति, विकास सबको साथ लेकर चलना आजका रास्ता बना है। इसकी वजह है कि पीएम ने कहा कि अगर देश के अन्य हिस्से विकसित हो सकते हैं तो उत्तर पूर्व के राज्य क्यों नहीं हो सकते हैं। पीएम ने यहां का 50 से अधिक दौरा किया है, कई निवेशक वहां गए हैं, कनेक्टिविटी बढ़ाई गई है। पीएम मोदी के प्रति और उनकी वजह से भाजपा को लेकर लोगों के मन में अटूट विश्वास जगा है। आदिवासी और किश्चियन का हमे समर्थन मिला है। नागालैंड ने हमने दूसरी बार सरकार बनाई है, मेघालय में वोट शेयर बढ़ा है त्रिपुरा में दोबारा सरकार बनी।

जेपी नड्डा ने कहा कांग्रेस पार्टी ने उत्तर पूर्व को एटीएम समझ लिया था, यहां पर वह भ्रष्टाचार कराते थे और पैसे की उगाही होती थी, यही उनका धंधा था। आज उन्होंने विकास देखा, रोड कनेक्टिविटी, एयरवेज कनेक्टिविटी को देखा। उत्तर पूर्व में 18 एयरपोर्ट बन रहे हैं। उत्तर पूर्व का कोई हिस्सा ऐसा नहीं है जो दिल्ली से 2 घंटे में तय नहीं किया जा सकता है। इसी वजह से ना दिल्ली दूर है और दिल से वह दूर हैं, इस कारण से इन नीतियों का असर पड़ा और यही वजह है कि यहां जो नतीजे आए हैं यह उसका प्रमाण और विश्वास है।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!