ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मध्यप्रदेश

छतरपुर में स्कार्पियो और कार की भिड़ंत में मां, गर्भवती बेटी और चालक की मौत

 छतरपुर  ।  गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में ऊजरा गांव के पास स्कार्पियो से भिड़ंत में कार सवार मां-गर्भवती बेटी और चालक की मौत हो गई। गर्भवती को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए छतरपुर लेकर आ रहे थे, तभी हादसा हो गया। स्कार्पियो के एयरबैग खुल गए थे, हालाकि उसमें सवार लोग भी गंभीर रूप से घायल हैं। गढ़ीमलहरा थाना प्रभारी टीकाराम कुर्मी ने बताया कि उत्तरप्रदेश के ऊदल चौक महोबा निवासी 25 वर्षीय राहुल सेन, मां गुड्डो सेन और आठ माह की गर्भवती बहन 28 वर्षीय पूजा सेन पत्नी मुकेश सेन निवासी कानपुर को कार क्रमांक यूपी 95 यू 1194 से नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए छतरपुर लेकर आ रहे थे। कार देवेंद्र पुत्र अशोक सोनी चला रहे थे। सोमवार सुबह 11:45 बजे गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में ऊजरा गांव के पास महोबा की ओर जा रही स्कार्पियो यूपी 95 क्यू 4015 के चालक ने सामने से टक्कर मार दी। इससे कार खंती में चली गई। कार में सवार पूजा, गुडडो और देवेंद्र की मौत हो गई, जबकि राहुल गंभीर रूप से घायल है।स्कार्पियो में सवार उत्तरप्रदेश में मेरठ निवासी 24 वर्षीय आदित्य निगम, 22 वर्षीय अमिता निगम और 13 वर्षीय अयांश निगम घायल हैं। अयांश की मां मेघा निगम ने बताया कि अयांश बहन को लेने छतरपुर आया था। यहां से उन्हें महोबा में पैतृक घर होते हुए मेरठ पहुंचाना था।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!