ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
हेल्थ

फास्टिंग ब्लड शुगर तो पिएं त्रिफला से बना ये ड्रिंक

 त्रिफला, एक हर्बल रेमिडी है जिसका इस्तेमाल आयुर्वेद में कई प्रकार से किया जाता है। माना जाता है कि ये गर्म तासीर वाला चूर्ण आपका शरीर में जमा गंदगी को साफ करने और आंतों के काम काज को तेज करने में मददगार है। लेकिन, आपको यह सुनकर और हैरानी हो सकती है कि त्रिफला फास्टिंग ब्लड शुगर लेवल को भी कम करने में मदद कर सकता है। ये शुगर मेटाबोलिज्म को तेज करता है और डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार है। पर सवाल ये है कैसे, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

फास्टिंग ब्लड शुगर लेवल को कैसे कम कर सकता है त्रिफला

त्रिफला ग्लाइकेशन एंजाइम (glycation enzymes) के माध्यम से डाबिटीज रोगियों में शुगर मेटाबोलिज्म को तेज करता है। इतना ही नहीं, त्रिफला पेनक्रियाज को उत्तेजित करने में मदद करता है, इस प्रकार इंसुलिन प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है। ये सेल्स में शुगर को जमा होने से रोकता है और इसका मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है। इस तरह ये फास्टिंग शुगर को कम करने में मदद कर सकता है।

फास्टिंग ब्लड शुगर लेवल कम करने के लिए ऐसे पिएं त्रिफला ड्रिंक-triphala drink for fasting blood sugar

अगर आपका फास्टिंग ब्लड शुगर बढ़ा रहता है तो, त्रिफला चूर्ण (how to take triphala for diabetes) और लोहे के किसी बर्तन में पानी के साथ पेस्ट बना कर रख लें। इस पेस्ट को लोहे के बर्तन में लगाकर 24 घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद, रात में सोने से पहले इसमें शहद और पानी मिला कर इसे पी लें। सुबह आप इसका असर देखेंगे।

triphala

डायबिटीज में त्रिफला ड्रिंक के फायदे

डायबिटीज में त्रिफला ड्रिंक पीने के कई फायदे हैं। जैसा कि आपने ऊपर जान लिया कि ये फास्टिंग ब्लड शुगर लेवल को कम कर सकता है। दूसरा ये आपकी आंतों को डिटॉक्स करके, पेनक्रियाज के साथ लिवर फंक्शन को सही करता है। इससे होता ये है कि शुगर मेटाबोलिज्म की पूरी क्रिया तेजी से काम करती है जिससे खाने से निकलने वाला शुगर, खून में नहीं मिलता और शरीर से बाहर निकल जाता है। साथ ही ये डायबिटीज के मरीजों में कब्ज की समस्या को भी कम करने में मदद कर सकता है।

( किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!