ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
हेल्थ

आम लोगों के लिए खुल चुका है एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन, जल्द बनाएं प्लान

नई दिल्ली| नई दिल्ली लाइफस्टाइल डेस्क। Srinagar Tulip Garden: एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन पर्यटकों के लिए आज 19 मार्च 2023 से खोल दिया गया है। इस साल पर्यटक यहां आकर 15 लाख ट्यूलिप्स का दीदार कर पाएंगे।जबरवान पहाड़ों की तलहटी में 52 हेक्टेयर सुरम्य भूमि में फैला और डल झील के किनारे स्थित, श्रीनगर का ट्यूलिप गार्डन एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन है। ट्यूलिप्स के साथ ही इस गार्डन में आपको जलकुंभी, गुलाबी तुरसावा, डैफोडील्स, मस्करी और साइक्लेमेन जैसे और दूसरे खूबसूरत और वसंत फूल भी देखने को मिलेंगे। ट्यूलिप गार्डन को पहले सिराज बाग के नाम से जाना जाता था। साल 2008 में जम्मू और कश्मीर राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री गुलाम नबी आज़ाद ने इसका नाम इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन नाम रखा।

जबरवन पर्वत की तलहटी में स्थित इस अद्भुत ट्यूलिप गार्डन में 15 लाख ट्यूलिप के फूलों की 64 प्रजातियां हैं। लगभग 30 हेक्टेयर के क्षेत्र में फैले इस ट्यूलिप गार्डन को कश्मीर घाटी में फूलों की खेती और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए साल 2007 में इसे खोला गया था।

पर्यटन विभाग के अधिकारी के मुताबिक़, ‘इस साल 68 किस्मों के 1.5 मिलियन से अधिक ट्यूलिप बल्ब लगाए गए हैं। उम्मीद हैं यह बाग देश और दुनिया के विभिन्न हिस्सों के पर्यटकों के लिए आकर्षण होगा और कश्मीर में लाखों के तादाद में पर्यटक पहुंचेंगे। इस बार इस बाग को और आकर्षित और आरामदायक बनाए के लिए यहां एक ओपन एयर कैफेटेरिया को बगीचे में स्थापित किया गया है, वह आने वाले पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण होगा।

इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन फैमिली, फ्रेंड्स या अकेले भी घूमने के लिए परफेक्ट जगह है। मार्च से लेकर अप्रैल तक का महीना यहां घूमने के लिए बेस्ट है। ट्यूलिप गार्डन में घूमने-फिरने के अलावा आप फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।

गार्डन में टिकट का दाम 50 रुपए रखा गया है और बच्चों के लिए 25 रुपए है। जिसकी बुकिंग ऑनलाइन भी की जा सकती है।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!