ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मध्यप्रदेश

कक्षा नौवीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं 20 मार्च से  

भोपाल । प्रदेश के सरकारी एवं निजी स्कूलों में नौंवी की परीक्षा 20 मार्च से पांच अप्रैल तक और 11वीं की 20 मार्च से 11 अप्रैल तक होंगी। नौवीं का पहला पेपर हिंदी का होगा, वहीं 11वीं का पहला पेपर संस्कृत का होगा। परीक्षा का समय दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक रखा गया है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने परीक्षा के संबंध में दिशा-निर्देश और समय-सारिणी जारी कर दी है।दोनों कक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाएं और प्रोजेक्ट का मूल्यांकन कार्य 13 से 25 मार्च तक संपन्न करानी है। इसी तारीख के बीच प्राचार्यों को अपनी सुविधा अनुसार प्रायोगिक परीक्षा और प्रोजेक्ट कार्य संपन्न कराना है। नौवीं में प्रायोगिक विषयों में 75 अंक का पेपर और प्रैक्टिकल 25 अंक होगा, बाकी विषय 80 अंक का पेपर व प्रोजेक्ट कार्य 20 अंक का होगा। 11वीं में प्रायोगिक विषय 70 अंक का पेपर और 30 अंक का प्रैक्टिकल होगा। सामान्य विषयों में 80 अंक का लिखित और 20 अंक का प्रोजेक्ट वर्क होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा कक्ष में दोपहर 1.30 बजे तक उपस्थित होना अनिवार्य है। 1.45 के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके प्रश्नपत्र जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) अपने निर्देशन में उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य के माध्यम से स्कूलों को उपलब्ध कराए जाएंगे।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!