ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मध्यप्रदेश

 महापौर और नगर पालिका अध्यक्ष की फाइल वित्त मंत्रालय में लटकी

भोपाल । मध्य प्रदेश के 16 नगर निगम के महापौर और नगर पालिका और नगर परिषदों के अध्यक्षों के मानदेय बढ़ने की फाइल वित्त मंत्रालय में अटक गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जो प्रस्ताव भेजा गया था। उसमें मुख्यमंत्री की घोषणा संलग्न नहीं थी। जिसके कारण वित्त मंत्रालय ने फाइल को रोक लिया है।

वित्त मंत्रालय ने नगरीय विकास एवं आवास विभाग को आपत्ति दर्ज कराते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। मुख्यमंत्री की घोषणा संलग्न करें। साथ ही मानदेय बढ़ने के बाद राशि का प्रबंध कहां से और किस मद से होगा। इसका विवरण प्रस्तुत करें।
19 दिसंबर 2022 को मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की थी। निकायों के जनप्रतिनिधियों का पारिश्रमिक और सत्कार भत्ता बढ़ाया जाएगा। लगभग 3 महीने होने जा रहे हैं। लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी प्रस्ताव नगरीय विकास विभाग और वित्त विभाग के बीच में घूम रहा है।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!