ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
हेल्थ

किडनी को फेल कर सकती हैं ये 4 आदतें, आज से ही कर लें तौबा

Kidney Health: किडनी की अहमियत हमारे शरीर में काफी ज्यादा है, अगर ये डैमेज हो गई तो पूरी बॉडी में प्रॉब्लम्स शुरू हो जाएगी. इसलिए हमें गुर्दों के स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए.

Kidney Damage Risk: मौजूदा दौर में किडनी की बीमारियां पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई हैं. अगर हमारे गुर्दे खराब हो जाएं तो शरीर का फिल्टरिंग प्रॉसेस पर बुरा असर पड़ता है जिससे टॉक्सिंस बाहर नहीं निकल पाते. ऐसे में कई अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. हर इंसान के लिए जरूरी है कि वो अपने गुर्दे की सेहत का ख्याल रखे, अगर ऐसा नहीं करेंगे तो जान से हाथ धोना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि वो कौन-कौन सी बुरी आदतें हैं जिनकी वजह से किडनी को तगड़ा नुकसान पहुंचता है.

1. स्मोकिंग न करें

सिगरेट, हुक्का, बीड़ी और गांजा जैसी चीजें पीना बॉडी के ओवरऑल हेल्थ के लिए नुकसानदेह है, ये हमारी किडनी को भी काफी नुकसान पहुंचाता है क्योंकि इससे गुर्दे पर दबाव पड़ता है. स्मोकिंग वजह से ब्लड वेंस पर असर पड़ता है इसे खून का संचार प्रभावित होता है, जो आखिरकार किडनी को खराब करता है.

2. डाइट से अनहेल्दी फूड्स को करें बाहर

किडनी की सेहत पर सबसे ज्यादा असर हमारी फूड हैबिट्स की वजह से पड़ता है, इसलिए वही डाइट चुनें जो गुर्दों के लिए फायदेमंद हो. अनहेल्दी भोजन लगातार खाने से किडनी डैमेज हो सकती है. आप अपनी डाइट लिस्ट से प्रोसेस्ड फूड और सोडियम रिच फूड को तुरंत बाहर कर दें.

3. आलस छोड़ दें

अगर आप आलसी हैं तो अपनी किडनी को कहीं न कहीं नुकसान जरूर पहुंचा रहे हैं. आपको रोजाना एक्सरसाइज या फिजिकल एक्टिविटीज करनी जरूरी है. इससे वेट कंट्रोस रहेगा और ब्लड प्रेशर मैनेज होने के कारण गुर्दे भी स्वस्थ्य रहेंगे.

4. पर्याप्त पानी पिएं

किडनी को हेल्दी रखने के लिए पानी पीना बेहद जरूरी है, तभी फिल्टरिंग प्रोसेस सही तरीके से हो पाएगा. डिहाइड्रेशन के कारण किडनी को का बुरा हाल हो सकता है. ज्यादातर हेल्थ एक्सपर्ट्स एक दिन में कम से कम 8 से 10 ग्लास पानी पीने की सलाह देते हैं.

 

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!