ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मध्यप्रदेश

लाड़ली बहना योजना के शुभारंभ पर नगरीय निकायों में लगेंगे 23,360 पौधे

413 नगरीय निकायों में बनेगी शिव वाटिका
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री सिंह ने दिये कार्यवाही के निर्देश

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने जन्म-दिवस 5 मार्च को ‘लाड़ली बहना योजना’ का शुभारंभ करेंगे। इस दिन सभी 413 नगरीय निकायों में “शिव वाटिका” बनाई जाएँगी। शिव वाटिका में 23 हजार 360 पौधे लगाये जायेंगे। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री चौहान के जन्म के 64 वर्ष (23 हजार 360 दिन) 5 मार्च को पूरे होंगे। इसी उपलक्ष्य में 23 हजार 360 पौधे लगाने का निर्णय लिया गया है। पौध-रोपण सुबह 8 बजे से सभी नगरीय निकायों में होगा।

मंत्री सिंह ने प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास नीरज मंडलोई को 5 मार्च को होने वाले पौध-रोपण की सभी तैयारियाँ समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने तैयारियों की समीक्षा भी की। इस दौरान आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास भरत यादव और आयुक्त नगरपालिक निगम भोपाल के.व्ही.एस. चौधरी उपस्थित थे।

नगरीय विकास मंत्री सिंह ने कहा कि शिव वाटिका में महिलाओं द्वारा प्राथमिकता से पौध-रोपण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण-संरक्षण और संवर्धन के लिए हर क्षण समर्पित हमारे मुख्यमंत्री के लिए पौध-रोपण जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार है। पौध-रोपण की तैयारी 3 मार्च से शुरू हो जायेगी। स्थानीय प्रजाति के पौधों को प्राथमिकता से लगाया जायेगा।

कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्ध नागरिक, जन-प्रतिनिधि, महिला स्वयंसेवी संगठन, प्रबुद्ध महिलायें, महिला पार्षद आदि की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!