ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

घुगनी एक टेस्टी, लाइट और हेल्दी स्नैक्स

आप इंडियन स्ट्रीट फूड पसंद करते हैं, तो यकीनन आपने घुगनी चाट के बारे में सुना होगा. इस स्वादिष्ट और किफायती स्नैक को कोलकाता, बिहार और भारत के पूर्वी हिस्सों में खासा पसंद किया जाता है. सीधे शब्दों में कहें तो, घुगनी एक टेस्टी, लाइट और हेल्दी स्नैक्स रेसिपी जो आलू, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और कई प्रकार के मसालों के साथ पीले मटर या सूखे सफेद मटर से बनी होती है. तो आज जाने माने शेफ संजीव कपूर बता रहे हैं चटपटी घुगनी चाट की रेसिपी.

घुगनी बनाने के लिए सामग्री-

  • 2 कप सूखे पीले मटर भिगोकर छान कर उबाल लें
  • तेल 2 बड़े चम्मच
  • प्याज 1 माध्यम
  • जीरा 1/2 छोटा चम्मच
  • तेज पत्ता 1
  • अदरक बारीक कटा हुआ1 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर 1/4 छोटा चम्मच
  • टमाटर कटा हुआ1 मध्यम
  • भुना हुआ जीरा पाउडर 2 छोटे चम्मच
  • ताजा नारियल 1/4 कप कटा हुआ
  • नमक स्वादाअनुसार
  • हरी मिर्च चीरा 2
  • गरम मसाला पाउडर 1/2 छोटा चम्मच

घुगनी बनाने की रेसिपी-

स्टेप 1: एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें.  प्याज़ काट लें. पैन में जीरा डालें, तेज़ पत्ता और प्याज़ हल्का सुनहरा होने तक भूनें.

स्टेप 2: अदरक, हल्दी पाउडर, टमाटर और थोड़ा पानी डालकर मिलाएं. टमाटर को गूदेदार होने तक भूनें.

स्टेप 3: मटर डालें और अच्छी तरह मिलाएं. ¼ कप पानी और नमक डालें. जीरा पाउडर और नारियल के टुकड़े डालकर अच्छी तरह मिलाएं.

स्टेप 4: हरी मिर्च, गरम मसाला पाउडर डालकर मिलाएं.  मध्यम आंच पर 5 मिनट के लिए ढककर पकाएं. गर्म – गर्म परोसें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!