घुगनी एक टेस्टी, लाइट और हेल्दी स्नैक्स

आप इंडियन स्ट्रीट फूड पसंद करते हैं, तो यकीनन आपने घुगनी चाट के बारे में सुना होगा. इस स्वादिष्ट और किफायती स्नैक को कोलकाता, बिहार और भारत के पूर्वी हिस्सों में खासा पसंद किया जाता है. सीधे शब्दों में कहें तो, घुगनी एक टेस्टी, लाइट और हेल्दी स्नैक्स रेसिपी जो आलू, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और कई प्रकार के मसालों के साथ पीले मटर या सूखे सफेद मटर से बनी होती है. तो आज जाने माने शेफ संजीव कपूर बता रहे हैं चटपटी घुगनी चाट की रेसिपी.
घुगनी बनाने के लिए सामग्री-
- 2 कप सूखे पीले मटर भिगोकर छान कर उबाल लें
- तेल 2 बड़े चम्मच
- प्याज 1 माध्यम
- जीरा 1/2 छोटा चम्मच
- तेज पत्ता 1
- अदरक बारीक कटा हुआ1 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर 1/4 छोटा चम्मच
- टमाटर कटा हुआ1 मध्यम
- भुना हुआ जीरा पाउडर 2 छोटे चम्मच
- ताजा नारियल 1/4 कप कटा हुआ
- नमक स्वादाअनुसार
- हरी मिर्च चीरा 2
- गरम मसाला पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
घुगनी बनाने की रेसिपी-
स्टेप 1: एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें. प्याज़ काट लें. पैन में जीरा डालें, तेज़ पत्ता और प्याज़ हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
स्टेप 2: अदरक, हल्दी पाउडर, टमाटर और थोड़ा पानी डालकर मिलाएं. टमाटर को गूदेदार होने तक भूनें.
स्टेप 3: मटर डालें और अच्छी तरह मिलाएं. ¼ कप पानी और नमक डालें. जीरा पाउडर और नारियल के टुकड़े डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
स्टेप 4: हरी मिर्च, गरम मसाला पाउडर डालकर मिलाएं. मध्यम आंच पर 5 मिनट के लिए ढककर पकाएं. गर्म – गर्म परोसें.



