ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मध्यप्रदेश

“लाड़ली बहना’’ योजना, लायेगी समाजिक क्रांति : मुख्यमंत्री श्री चौहान

प्रदेश की बहनों के जीवन में आयेगा बदलाव मुख्यमंत्री के रूप में महिलाओं को सशक्त बनाने की मेरी तपस्या हुई पूरी

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लाड़ली बहना योजना सामाजिक क्रांति है जो मध्यप्रदेश की धरती से प्रारंभ हुई है। यह योजना बहनों की जिंदगी बदलने का अभियान भी है। योजना से गरीब महिलाओं के सशक्तिकरण के लिये मेरे द्वारा की गई तपस्या पूरी होगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान रविवार को सीहोर और रायसेन जिले के सीमावर्ती बकतरा में विकास यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बेटियों और बहनों की जिंदगी बदलने का यह महायज्ञ है, जो उनके युवावस्था के आंदोलनों और बेटा-बेटियों को समान मानने की सोच से उभरा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के प्रति सम्मान बढ़ाने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए कन्या विवाह/निकाह और लाड़ली लक्ष्मी जैसी अनेक योजनाओं को लागू किया गया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का कमाल है कि आज गरीब के घर में बेटी लखपति पैदा होती है और अब बेटी की पहचान वरदान के रूप में होती है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने हजारों की संख्या में महिलाओं के कार्यक्रम में शामिल होने को क्रांति बताया और हजारों बहनों द्वारा उन्हें दी गई रखियों के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना से उनका भाई शिवराज अपनी बहनों को हर महीने 1000 रूपए भेजेगा। इससे महिलाओं की घर और समाज में इज्जत बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बकतरा में सीएम राइज स्कूल खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आज बुधनी विधानसभा क्षेत्र में कोई खेत सिंचाई और कोई भी गाँव बिना सड़क के नहीं है। उन्होंने बकतरा के अनेक गाँव को जोड़ने वाले कई मार्गों का भूमि-पूजन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 साल पहले बुधनी हर क्षेत्र में पिछड़ा था। पिछली 15 माह की सरकार द्वारा गाँव, गरीब और वंचितों की योजनाओं को बंद कर आमजन के साथ कुठाराघात किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए संकल्पित है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वे मुख्यमंत्री नहीं अपने प्रदेश के हर परिवार के सदस्य है। मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान के बाद हुई विकास यात्रा सेवा का संकल्प था। करोड़ों रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास प्रदेश को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि विकास यात्रा में करोड़ों लोगों को योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित किया गया है। यदि कोई पात्र व्यक्ति रह गया है तो उसे चिन्हित कर लाभान्वित किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने सीहोर जिले में विकास यात्राओं में एक लाख 30 हजार लोगों के बीमा और स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनाने की पहल पर जिला प्रशासन की प्रशंसा भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में एक लाख से अधिक सरकारी नौकरी दिए जाने की प्रक्रिया जारी है। अब प्रदेश के बच्चे मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिंदी में भी कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि शासकीय विद्यालय के बच्चों को मेडिकल में प्रवेश के लिए आरक्षण देने का प्रावधान किया जायेगा। राज्य सरकार अब बुजुर्गों को हवाई जहाज से तीर्थ-यात्रा भी करवाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन में श्रीमहाकाल महालोक की तर्ज पर अब सलकनपुर मंदिर में भी देवी महालोक बनाया जा रहा है, जिसमें भक्तों को माता के सभी रूपों के दर्शन होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान हेलीपेड से कार्यक्रम स्थल तक विकास रथ से पहुँचे। मुख्यमंत्री श्री चौहान का बकतरावासियों ने ऐतिहासिक स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने समारोह में कन्या-पूजन भी किया।

सांसद श्री रमाकांत भार्गव ने मुख्यमंत्री की सहजता से क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के लिए उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि बुधनी, विकास की नई इबारत लिखेगा। सैकड़ों बहनों ने मुख्यमंत्री को रक्षा-सूत्र बाँधा और लाड़ली बहना योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान को महिलाओं ने लिखी पाती

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा रक्षाबंधन पर प्रदेश की बहनों को “लाड़ली बहना” योजना उपहार के रूप में देने के लिए बुधनी विधानसभा क्षेत्र की 3 हजार से अधिक बहनों ने पाती लिख कर आभार व्यक्त किया। भैया के नाम लिखी गई बहनों की पाती को कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शित किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बहनों की पाती पढ़ी और धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बकतरा में विकास यात्रा के प्रदेशव्यापी समापन में बुधनी विधानसभा में 118 करोड़ रुपए से अधिक के निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने बकतरा में 23 लाख 43 हजार रूपए की लागत से बने पुलिस चौकी भवन का लोकार्पण भी किया।

बुधनी विकास यात्रा के दौरान किए गए कार्य

प्रदेश के साथ विधानसभा बुधनी में भी विकास यात्रा का प्रारंभ 5 फरवरी को ग्राम पंचायत रतनपुर से हुआ था। यात्रा 66 ग्राम पंचायतों के 146 ग्रामों से निकाली गई, जिसमें जन-प्रतिनिधि और अधिकारी की लगातार उपस्थिति रही है। विकास यात्रा में 12 करोड़ 15 लाख रूपए के कार्यों का लोकार्पण एवं 12 करोड़ 7 लाख रूपये के कार्यों का भूमि-पूजन किया गया। बुधनी विकास यात्रा के दौरान 13 हजार 710 आवेदन प्राप्त हुये। इनमें से 94.5 प्रतिशत निराकरण कर लाभ प्रदान किया गया है। इस दौरान विकास यात्रा में नवाचार के रूप मे सुरक्षित सीहोर अभियान चलाया गया, जिसमें बुधनी विकासखण्ड में 20 हजार से अधिक लोगों का प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!