विदेश

पेरिस के मुर्दाघरों में जगह कम पड़ी

पेरिस के एक शवगृह में लगातार फोन आ रहे हैं। फोन करने वाले यही पूछते हैं कि, क्या एक शव रखने की जगह मिलेगी? जौहर एर्टेली अफसोस भरी आवाज में जवाब देते हैं, “नहीं।” और ऐसा जवाब वह दिन में कई बार देते हैं। एर्टेली ने अपने पेशे से जुड़े अन्य लोगों से भी बातचीत की। उन्होंने भी हेर्टेली को बताया कि 80 किलोमीटर दूर से भी शव पेरिस के शवगृहों तक लाए जा रहे हैं। ज्यादा जगह बनाने के लिए एर्टेली ने प्रशासन से अपने शवगृह के बाहर रेफ्रीजेरेटर लगाने की अनुमति मांगी है। पेरिस एयरपोर्ट के पास मौजूद उनके शवगृह को अब तक अतिरिक्त रेफ्रीजेरेटर लगाने की अनुमति का इंतजार है।एर्टेली कहते हैं, “परिवार पीड़ा में हैं। हमारे पास उन्हें राहत देने के लिए कोई समाधान नहीं है क्योंकि अंत्येष्टि गृह भरे हुए हैं। हमारी पूरी संवेदनाएं उनके साथ हैं, लेकिन फिर भी हम कुछ नहीं कर सकते। हम एक मुश्किल से जूझ रहे हैं, बहुत बड़ी मुश्किल से।”एर्टेली के कोल्ड रूम में 32 शवों को रखने की जगह है। वह कहते हैं, “मुझे सैकड़ों फोन आ रहे हैं। हम एक बड़ी त्रासदी देख रहे हैं। फ्रांस में पिछले हफ्ते भीषण गर्मी ने हजारों लोगों की जान ली। 24 से 27 जून तक देश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। पब्लिक हेल्थ फ्रांस के मुतबिक, 24 जून को देश में 1,200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। 25 जून को 1,400 लोग मारे गए और फिर 26 जून को भी 1,400 जानें गईं। अधिकारियों के मुताबिक, भीषण गर्मी से पहले अप्रैल और मई में औसतन एक दिन में 900 से 1,000 लोगों की मौत होती थी। शवगृहों का सिस्टम इसी संख्या के लिए तैयार किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!