ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
विदेश

फ्रांस में जारी हैं आगजनी और विद्रोह, मैक्रों गाना गाते दिख रहे 

पेरिस । फ्रांस इन दिनों इतिहास के विद्रोह की सबसे बड़ी आग में धधक रहा है। सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद यह विद्रोह और धधक उठा है। फ्रांस में पिछले 3 महीने से पेंशन बिल के खिलाफ जनता का जबरदस्त प्रदर्शन हो रहा है। पेंशन सुधार के विरोध में पेरिस की सड़कों पर भीषण आगजनी और विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। लेकिन फ्रांस में इन तमाम बिगड़ते हालातों के बीच राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों गाने गाते हुए दिखाई दिए हैं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है और राष्ट्रपति मैक्रों को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल भी किया जा रहा है।

दरअसल मैक्रों टेलीविजन संबोधन के बाद सड़क पर एक पारंपरिक गीत गाते नजर आए। उन्होंने अपने अलोकप्रिय पेंशन सुधारों पर तनाव को शांत करने की मांग की थी। शुरुआत में लोगों को यकीन नहीं हुआ और लगा कि वीडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाया गया है। लेकिन बाद में मैक्रों के करीबी लोगों ने कहा कि ये असली है।
बता दें कि फ्रांस में पेंशन बिल को सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी मिल गई है और इसके बाद फ्रांस के 200 शहरों में एक साथ प्रदर्शन हुए हैं। इसके बाद सवाल उठने लगे हैं कि मैक्रों का यह फैसला उनके राजनीतिक कैरियर के लिए एक बुरा सपना साबित होगा या फिर फ्रांस में हालात सामान्य हो जाएंगे। फ्रांस 3 महीने से जल रहा है। कोर्ट के फैसले के बाद पेरिस समेत 200 शहरों में हिंसा बढ़ गई।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!