आज जय श्री राम का नारा हम सम्मान के साथ ले रहे हैं, यह मोदी की गारंटी का नतीजा हैः कृष्णा गौर

मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि, पहले महिलाओं के लिए इज्जत घर नहीं था, खुले में बाहर जाना पड़ता था। आज पूरी बस्ती में मैंने देखा घर-घर इज्जत घर बनाकर तैयार हुए हैं। अब हमारी
बहन खुले में सौच नहीं जाती, बल्कि प्रधानमंत्री जी ने जो इज्जत घर बनाए हैं उनका उपयोग करके प्रधानमंत्री जी को कोटि-कोटि धन्यवाद करती है। मोदी जी ने देश के 4 करोड़ गरीबों को अपनी खुद की छत देने का काम किया है। यह मोदी जी की गारंटी है कि हर गरीब का घर का सपना साकार होगा और पक्के मकान में वह रहने जाएंगे। आज मोदी जी की गारंटी की जब बात करते हैं तो अच्छा इलाज कैसे मिले, उस इलाज के लिए पैसा कहां से आए यह उन्होंने सुनिश्चित किया है। आयुष्मान कार्ड से 5 लाख रुपए तक इलाज संभव हो पा रहा है। हमने देखा है कि
पहले जब दिल्ली से सरकार गरीबों के लिए पैसा भेजती थी तो गरीब के पास आते-आते कुछ पैसा बचता था, ऐसा इसलिए होता था क्योंकि गरीबों के बैंक में खाते नहीं थे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने गरीबों के खाते खुलवाए। अब दिल्ली से सरकार पैसा भेजती हैं तो पुरा का पूरा पैसा गरीबों के खाते में जाता है।
देश में अधिकांश महिलाएं हमारी जो गांव में रहती हैं, उनके पास रसोई गैस नहीं थी। शहरों में तो रसोई गैस उपलब्ध हो जाती है, शहर की बहनों को तो मिल जाता है, लेकिन गांव की बहनों को
धुएं में खाना पकाना पड़ता था। अपनी आंखें खराब करती थी, अपना स्वास्थ्य खराब करती थी। कोई कल्पना नहीं कर सकता था कि देश का प्रधानमंत्री लाल किले से खड़े होकर यदि यह कहता
है कि मेरे देश में रहने वाली गांव में रहने वाली मेरी बहन है धुआ मुक्त रसोई के साथ अच्छा स्वस्थ जीवन पाएगी, तो वह काम अगर किसी ने किया है तो हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया है। 10 करोड़ रसोई गैस निःशुल्क पहुंचने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने और प्रधानमंत्री जी ने किया है।
मोदी जी की गारंटी के वजह से हमें आत्मसम्मान का जीवन दिया, आज जय श्री राम का नारा अगर हम सम्मान के साथ ले रहे हैं, आज अयोध्या में प्रभु श्री राम का मंदिर और भव्य बनकर तैयार
हुआ है, तो यह सपना हमारे पूर्वजों ने भी देखा था और हमने भी देखा था, हमारे पूर्वज तो संघर्ष करते-करते दुनिया से चले गए। हमारे पूर्वजों के समय तो मंदिर नहीं बन पाया, क्योंकि आजादी के बाद इस देश में कांग्रेस का लंबे समय तक राज रहा और कांग्रेस की निकम्मी सरकारों ने हमेशा हमारे हिंदू धर्म औऱ आस्थाओं का अपमान करने का काम किया। सनातन धर्म का अपमान
करने का काम किया, सनातन का सम्मान करने का काम कांग्रेस ने कभी नहीं किया। यहां तक की आज जब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भव्य मंदिर बनाया और उसका निमंत्रण जब उनको
भेजा तो कांग्रेसियों ने प्रभु श्री राम के मंदिर का निमंत्रण भी ठुकरा दिया इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या होगा।




