मध्यप्रदेश
विकसित भारत संकल्प यात्राआज गोविंदपुरा भोपाल के वार्ड संख्या 57 में
विकास की पक्की गारंटी है मोदी की गारंटी। कृष्णा गौर।

भोपाल। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आज गोविंदपुरा भोपाल के वार्ड संख्या 57 पिपलिया पेंदे खा सेवा बस्ती में मोदी की गारंटी वाली गाड़ी पहुंची जहां गोविंदपुरा विधायक और मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने भाजपा सरकार के विकास कार्यों की चर्चा की, श्रीमती गौर ने कहा की जनसेवा ही भाजपा सरकार का एक मात्र मिशन है और गरीब कल्याण के लक्ष्य के साथ हम सब आगे बढ़ रहे है। श्रीमती गौर ने कहा की मध्यप्रदेश में विकास के नए रिकॉर्ड बनेंगे। विकास ही विजन है, विकास ही मिशन है और विकास ही हमारा इंटेंशन है।




