ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
छत्तीसगढ़

भ्रष्टाचार की जनक कांग्रेस पार्टी, छत्तीसगढ़ घोटाला एक नई नजीर : भूपेन्द्र सिंह चौधरी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के बीच शनिवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत में भ्रष्टाचार की जनक कांग्रेस पार्टी है और आजादी के बाद से दशकों तक सत्ता में रहने वाली इस पार्टी ने भ्रष्टाचार के नित नए कीर्तिमान स्थापित किए। उन्‍होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सामने आया ‘महादेव सट्टेबाजी ऐप घोटाला’ कांग्रेस के भ्रष्टाचार की यात्रा की एक नई नजीर बनकर सबके सामने है। यहां भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में चौधरी ने पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया कि जल-थल-नभ में कांग्रेस सरकारों में हुए भ्रष्टाचार का परिणाम रहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की पर्याय बन गयी। उन्‍होंने दावा किया, हर कांग्रेस शासित राज्य अपने पूर्ववर्ती सरकारों एवं नेताओं से आगे निकलकर भ्रष्टाचार के नए तरीके और क्षेत्र इजाद कर रहे हैं।भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा, भ्रष्टाचार की जो संस्कृति कांग्रेसियों को विरासत में मिली उसको आगे बढ़ाते हुए अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम सामने आया है। छत्तीसगढ़ में हुआ महादेव सट्टेबाजी ऐप घोटाला कांग्रेस के भ्रष्टाचार की यात्रा की एक नई नजीर बनकर सबके सामने है। चौधरी ने यह भी आरोप लगाया, छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने सत्ता में रहकर सट्टा का बड़ा खेल खेला। सत्ता में रहते हुए सट्टा कारोबार में रहना छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हकीकत है। कल भूपेश बघेल के खिलाफ कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। ईडी की जांच में खुलासा हुआ कि इस ऐप के ‘प्रोमोटर्स’ ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नियमित भुगतान किया और अब तक कुल 508 करोड़ रुपये दिए गए हैं। ईडी ने शुक्रवार को दावा किया था कि फॉरेंसिक विश्लेषण और पैसे का लेन-देन करने वाले एक व्यक्ति के बयान में ‘‘चौंकाने खुलासे’’ हुए हैं कि महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रवर्तकों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अब तक 508 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।

ईडी ने कहा कि यह जांच का विषय है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले उनकी छवि धूमिल करने का ‘‘दुर्भावनापूर्ण प्रयास’’ करने का आरोप लगाया। बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर राज्य में कांग्रेस से मुकाबला करने में विफल रहने के बाद केंद्रीय जांच एजेंसियों का सहारा लेने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री का समर्थन करते हुए कहा कि लोग चुनाव में करारा जवाब देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!