ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

मुस्लिम भाइयों ने कौमी एकता के लिए मांगी दुआएं, गले मिलकर दी मुबारकबाद

ईद के मौके पर बीकानेर में शहर काजी शाहनवाज हुसैन और हाजी फरमान अली ने नमाज अदा करवाई। इस मौके पर शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी हर साल की भांति ईदगाह पर पहुंचकर सभी मुस्लिम भाइयों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।इस दौरान पूर्व यूआईटी चेयरमैन हाजी मकसूद अहमद और जिआउर रहमान ने सभी मुस्लिम भाइयों को गले मिलकर मुबारकबाद दी। इस दौरान शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने बताया कि रमजान के मुबारक महीने के बाद ईद का त्योहार सभी मुस्लिम भाइयों के लिए मुकद्दस दिन के रूप में मनाया जाता है। सभी मुस्लिम भाइयों को ईद मुबारकबाद दी है।

बीकानेर शहर में अमन-चैन कायम रहे, शहर की गंगा-जमुनी तहजीब बनी रहे। हम सब की यही दुआ है। सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम भाइयों ने एक साथ ईद की नमाज अदा की। ईद के त्योहार को देखते हुए शहर में पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद रही।चित्तौड़गढ़ जिले में गंभीर नदी के पास ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की और देश में खुशहाली और अमन की प्रार्थना की। ईद के आगमन के साथ ही 30 दिनों से चल रहे पवित्र रमजान का महीना भी आज संपन्न हो गया।

इस अवसर पर राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत, सभापति संदीप शर्मा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश झंवर, नवीन पटवारी सहित कई अन्य पदाधिकारी और अधिकारियों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने कहा कि हमारे देश में 36 कौम के लोग रहते हैं और सभी लोग पूरे धार्मिक आस्था के साथ अपने-अपने त्योहारों को मनाते हैं। आज ईद के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के हजारों लोग ईद की नमाज अता करने पहुंचे हैं, जहां पर उन्हें शुभकामनाएं दी गई। वहीं, इस अवसर पर सभापति संदीप शर्मा ने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे के इस त्योहार को सभी मिलजुल कर मना रहे हैं।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!