ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मध्यप्रदेश

इंदौर में बावड़ी हादसे को लेकर प्रस्तुत याचिका में सुनवाई आज

इंदौर ।  बेलेश्वर महादेव मंदिर बावड़ी हादसे को लेकर हाई कोर्ट में प्रस्तुत याचिका में मंगलवार को सुनवाई होना है। हादसे को लेकर यह तीसरी जनहित याचिका है। इसमें शासन द्वारा मृतकों के स्वजन के लिए घोषित मुआवजे की गणना पर सवाल उठाए गए हैं। याचिका में इस गणना को चुनौती देते हुए कहा है कि शासन ने बगैर कुछ सोचे समझे मुआवजे की गणना की है। इसमें कहा है कि जिस तरह से सड़क दुर्घटना के मामलों में मुआवजे की गणना मृतक की उम्र, आय, आश्रितों की संख्या के हिसाब से की जाती है उसी तरह से इस हादसे में मृतकों के स्वजन के लिए मुआवजे की गणना की जाए। वर्तमान में शासन ने सभी मृतकों के स्वजन के लिए पांच-पाच लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है। यह सही नहीं है। याचिका में हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग भी की गई है। हाई कोर्ट में यह जनहित याचिका राजेंद्र अटल नामक व्यक्ति ने एडवोकेट चंचल गुप्ता के माध्यम से प्रस्तुत की है। इस हादसे को लेकर इसके पहले भी तीन अन्य जनहित याचिकाएं हाई कोर्ट में प्रस्तुत हो चुकी हैं। इनमें से दो में सोमवार को ही सुनवाई हुई थी। इन दोनों जनहित याचिकाओं में कोर्ट ने बेलेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट को भी पक्षकार बनाने के आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि 30 मार्च 2023 को हुए बेलेश्वर महादेव मंदिर बावड़ी हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई थी। ये लोग रामनवमी के अवसर पर मंदिर में आयोजित हवन में शामिल होने के लिए वहां गए थे। जिस जगह बैठकर ये लोग हवन कर रहे थे उसके नीचे लगभग 80 फीट गहरी बावड़ी थी। हवन के दौरान बावड़ी का स्लैब टूटा और हवन कर रहे लोग बावड़ी में गिर पड़े।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!