ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मध्यप्रदेश

उधना-भगत की कोठी के बीच 15 से 24 जून तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

रतलाम ।  ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रतलाम मंडल के रतलाम, मंदसौर, नीमच एवं चित्तौड़गढ़ स्टेशन पर ठहराव के साथ उधना से भगत की कोठी के मध्य दोनों दिशाओं में कुल 22 फेरों का परिचालन स्पेशल किराया के साथ किया जाएगा। गाड़ी संख्या 09093 उधना भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस, 15 अप्रैल से 24 जून तक उधना से प्रति शनिवार को 13.30 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम(20.10/20.20 शनिवार), मंदसौर(21.33/21.35) नीमच(22.25/22.27) व चित्तौड़गढ़(01.05/01.15, रविवार) होते हुए रविवार को 09.30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ट्रेन का ठहराव

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09094 भगत की कोठी उधना साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस, 16 अप्रैल से 25 जून तक भगत की कोठी से प्रति रविवार को 12.15 बजे चलकर रतलाम मंडल के चित्तौड़गढ़ (20.25/20.35, रविवार), नीमच(21.30/21.35), मंदसौर (22.14/22.16) एवं रतलाम (23.50/00.00 रविवार) होते हुए सोमवार को 7 बजे उधना पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में सूरत, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसिराबाद, अजमेर, ब्यावर, मारवाड़ जंक्शन, पाली एवं लूनी स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।ट्रेन में एक सेकंड एसी, एक सेकंड कम थर्ड एसी, चार थर्ड एसी, बारह स्लीपर एवं चार सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।

भुज-शालिमार एक्सप्रेस निरस्त

आठ अप्रैल को शालिमार से चलने वाली गाड़ी संख्या 22830 शालिमार भुज एक्सप्रेस निरस्त होने के कारण पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली गाड़ी संख्या 22829 भुज-शालिमार साप्ताहिक एक्सप्रेस भुज से 11 अप्रैल, 2023 को चलने वाली रेक की अनुपलब्धता के कारण निरस्त रहेगी।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!