ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मध्यप्रदेश

भाजपा विधायक दल की बैठक को मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री ने संबोधित किया

जनकल्याण के अस्त्र शस्त्र हमारे पास, पूरे उत्साह के साथ जनता के बीच जाएं

भोपाल। हमने समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए जन कल्याण के अनगिनत काम किये है, इसलिए हमारे अस्त्र-शस्त्रों की कमी नही है। हमें पूरे उत्साह और दमदारी के साथ जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराना है। हाल ही की विकास यात्रा में जो प्रतिसाद हमे मिला वह अभूतपूर्व था। आज जो आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत हुआ है उसने नंबर वन मध्यप्रदेश की इबारत लिख दी है। यह बात आज विधायक दल की बैठक को सम्बोधित करते हुए विधायक दल के नेता मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कही। बैठक को प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने भी संबोधित किया। श्री चौहान ने कहा कि आर्थिक विकास दर में हम देश में सबसे आगे हैं। सकल घरेलू उत्पाद 2001-02 में 71 हजार 594 करोड़, जो बढ़कर 13 लाख 22 हजार करोड़ हो गया है। अब इससे अंदाज लगा सकते हैं, हमारी जीएसडीपी किस गति से आगे बढ़ रही है। प्रति व्यक्ति आय यदि देखें तो 2001-02 में 11 हजार 718 रुपये थी जो 2011-12 में बढ़कर 38 हजार 497 रुपए हुई, 2022-23 1 लाख 40 हजार 500 रुपए हो गई है। प्रति व्यक्ति आय बढ़ने का मतलब है लोगों के पास लगातार आय के साधन बढ़ रहे हैं। ऋण और जीएसडीपी का जो अनुपात है, 2005 में यह अनुपात वो 39.5 प्रतिशत था, लेकिन कोविड महामारी के बावजूद 2020-21 में 22.6 प्रतिशत हो गया है। यह अपने आप में सिद्ध करता है कि जीएसडीपी के अनुपात में ऋण का प्रतिशत लगातार घटा है। अगर आप देखेंगे तो पिछले साल हमारा पूंजीगत व्यय 37 हजार 89 करोड़ रुपए था, हमने एक साल में उसे 23.18 प्रतिशत बढ़ाया है। अब बढ़कर हो गया है 45 हजार 685 करोड़ रुपए। औद्योगिक विकास दर जो 2001-02 में -0.61 प्रतिशत थी। 2022-23 में यह बढ़कर 24 प्रतिशत हुई। यह अभूतपूर्व वृद्वि है। अगर आप राजस्व संग्रहण की बढ़ती हुई गति को देखेंगे तो हमने लगातार राज्य के करों का संग्रह भी बढ़ाया है और 3 वर्षों में यह 7.94 प्रतिशत है। मतलब हम अपने राजस्व स्टेट का कर लगातार बढ़ाते चले जा रहे है ।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधायकों से विकास यात्रा भी पूछे और लगे हाथ मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में सक्र्रियता के साथ जुटने का आव्हान किया। उन्हांंने कहा कि वूथ विस्तारक योजना में हमे अपने अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। उन्होंने काह कि हितग्राहियों से व्यापक सम्पर्क हमारी विराट विजय की मार्ग प्रशस्त करेगा। आगामी 5 मार्च को जंबूरी मैदान में एक बड़ा कार्यक्रम होगा, जिसमें मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना लांज की जायेगी। 23 मार्च को वर्तमान सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने पर उत्सव मनाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने विधायकों से कहा कि वे सोशल मीडिया और मैदान में सकारात्मक आक्रमकता के साथ काम करें, जिससे हम गरीब कल्याण और विकास के कामों को जनता के बीच तत्परता के साथ ले जा सके।
प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बूथ विस्तारक अभियान पार्ट-2 में जुटने की अपील की। उन्होंने कहा कि अपने काम में तकनीकी का उपयोग बढाए और रियल टाइम रिपोटिंग सिस्टम विकसित करें। यद्यपि तकनीकी के उपयोग में मध्यप्रदेश का संगठन अन्य राज्यों से बहुत आगे निकल गया है, फिर भी हमें और काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमें जनता के हित में बेहताशा काम किए है, इसलिए दिल खोलकर जनता के बीच जाना है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि मध्यप्रदेश का बजट जन जन के कल्याण का बजट होगा और विकास की नई धारा प्रवाहित करने वाला बजट होगा। इसलिए हम सभी बजट को लेकर भी नीचे तक जनता में पहुंचेंगे। उन्होंने विधायकों से बूथ विस्तारक योजना में पूर्ण समन्वय बरतने और लाडली बहना योजना को लेकर पूरी सक्रियता के साथ पात्र हितग्राहियों के फार्म भरवाए।
प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने बूथ विस्तारक योजना पार्ट-2 की विस्तृत जानकारी देते हुए विधायकों से एक एक बूथ के अध्ययन की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकारें सभी समाजों को भरपूर सुविधाएं दी है। इसलिए हमें सभी के साथ व्यापक संपर्क करना होगा। उन्होंने कहा कि जिन समाजों में हमें अभी विशेष रूप से जाने की आवश्यकता है वहां स्नेह यात्राओं के माध्यम से छोटे छोटे समूहों में भरपूर अपनत्व के साथ चर्चा करें। हमें अपनी कार्यप्रणाली में युगानुकूल परिवर्तन करना चाहिए। क्योंकि जो परिस्थिति के हिसाब से जो अपडेट नहीं होते वे आउटडेट हो जाते है। उन्होंने 14 मार्च से चलने वाले बूथ विस्तार अभियान-2 को लेकर कहा कि इस दौरान हमें पन्ना प्रमुख और पन्ना समिति के गठन सहित हितग्राही संपर्क पर आगे बढ़ना है। उन्होंने लाडली बहना योजना को जनकल्याण का क्रांतिकारी कदम बताते हुए कहा कि लोगों का जीवन बदलने वाले इस अभियान में हमारी भागीदारी उत्कृष्ट स्तर की होना चाहिए। बैठक के दौरान वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा को पुष्पगुच्छ भेंटकर तीनों नेताओं ने बजट के लिए शुभकामनाएं दी।
बैठक का संचालन विधायक श्री यशपाल सिंह सिसौदिया तथा आभार प्रदर्शन विधायक श्री शरतेन्दू तिवारी ने माना।

(लोकेन्द्र पाराशर)
प्रदेश मीडिया प्रभारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!