ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मध्यप्रदेश

कूनो नेशनल पार्क के बाहर ही डेरा जमाए है नर चीता

श्योपुर ।  नामीबिया से लाया गया चीता ओबान मंगलवार को भी कूनो नेशनल पार्क से सटे गांव के आसपास घूमता रहा। इस दौरान एक वीडियो बहुप्रसारित हो रहा है जिसमें वनकर्मी इस विदेशी चीता को अंग्रेजी भाषा में ही प्यार से गो ओबान गो व चलो ओबान कहते सुने जा रहे हैं। हालांकि डीएफओ पीके वर्मा का कहना है कि चीता कभी-कभी पार्क की सीमा में आता है, थोड़ी देर विचरण के बाद नए इलाकों की ओर चला जाता है। चीते को जबरदस्ती कूनो के अंदर लाने के प्रयास से वह तनाव में आ सकता है, इसलिए वन कर्मी निगरानी कर प्यार से ही वापस लाने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों को चीते की लोकेशन के हिसाब से दूर रहने का संदेश पहले ही भेज दिया जाता है।

चीता मानिटरिंग की टीम कभी मांस के टुकड़े डालती है

कूनो के खुले जंगल में छोड़े गए एल्टन और फ्रेडी चीता की लोकेशन पार्क में ही है, जबकि ओबान और आशा ने पार्क से सटे श्योपुर की विजयपुर तहसील से लेकर शिवपुरी जिले तक की सीमा में भी उपस्थिति दर्ज करा दी है। ओबान पिछले तीन दिन से आसपास के गांवों में घूम रहा है। जिसे वापस लाने के लिए वनकर्मी, चीता मानिटरिंग की टीम कभी मांस के टुकड़े डालती है तो कभी आवाज लगाती है। ऐसे में वनकर्मियों का अंग्रेजी में ओबान को वापस चलने के लिए कहने का वीडियो चर्चा में आ गया है। मंगलवार को ओबान शिवपुरी जिले की सीमा के पास अगरा-पिपरवास तक पहुंच गया। ये क्षेत्र नेशनल पार्क से करीब 15 से 20 किमी दूर है।

चीतों के सुरक्षा के लिए हरियाणा से प्रशिक्षित होकर कूनो पहुंचा जर्मन शेफर्ड

कूनो में शिकारियों से चीतों व अन्य वन्य जीवों की सुरक्षा अब हरियाणा से सात माह तक प्रशिक्षण प्राप्त 11 माह का ईलू नामक मादा जर्मन शेफर्ड डाग करेगा। दो कर्मचारियों को भी इसके साथ प्रशिक्षित किया गया है। मंगलवार को तीनों कूनो आ गए हैं। डीएफओ पीके वर्मा का कहना है कि डाग ट्रैफिक इंडिया संस्थान ने दिया है। यह एक सरकारी एजेंसी का ही पार्ट है। जो देश भर में जगह-जगह ऐसे डाग देते हैं। पंचकुला में सात माह तक इसे और स्टाफ को प्रशिक्षण दिया गया है। वन क्षेत्र में शिकार से चीतों को भी खतरा है, ऐसे में अगर कोई घटना हो तो गंध के आधार पर डाग शिकारी तक पहुंचा देता है। शासन ने अभी सागर और जबलपुर से डाग स्क्वायड कूनो भेजा है, जो यहां सेवाएं दे रहा है।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!