ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मध्यप्रदेश

राजा भोज एयरपोर्ट पर अब बैटरी चलित वाहनों का उपयोग, कम होगा कार्बन उत्सर्जन, ईंधन भी बचेगा

भोपाल ।  राजा भोज एयरपोर्ट पर अब बैटरी चलित इलेक्टि्रक वाहनों का उपयोग किया जाएगा। एयरपोर्ट अथारिटी ने इसके लिए नए वाहनों की व्यवस्था की है। इन वाहनों के उपयोग से कार्बन उत्सर्जन कम होगा, साथ ही ईधन भी बचेगा।एयरपोर्ट पर रनवे पर आने-जाने के लिए अनेक वाहनों का उपयेाग होता है। अभी तक अधिकांश वाहन पेट्रोल चलित थे। अब अथारिटी ने इलेक्‍ट्रिक वाहनों की व्यवस्था की है। इनका लोकार्पण एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने किया। अवस्थी के अनुसार इनके उपयोग से हर साल करीब एक टन कार्बन उत्सर्जन कम होगा। हर माह करीब 300 लीटर ईधन की बचत भी होगी। अवस्थी के अनुसार भविष्य में इन वाहनों की संख्या बढ़ेगी। फिलहाल दो वाहनों का उपयोग रनवे निरीक्षण में किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि एयरपोर्ट पर हाल ही में इलेक्‍ट्रिक वाहन चार्जिग स्टेशन भी बना गया है। यहां आम यात्री एवं यात्रियों को छोड़ने आए लोग अपना इलेक्‍ट्रिक वाहन चार्ज करा सकते हैं।

24 घंटे उड़ान संचालन भी जल्द ही

एयरपोर्ट अथारिटी ने भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट को देश उन चुनिंदा एयरपोर्ट्स की सूची में शामिल कर लिया है जहां से 24 घंटे उड़ान संचालन होता है, लेकिन अथारिटी के मुख्यालय ने अभी तक इसके आदेश जारी नहीं किए हैं। माना जा रहा है कि अगले एक सप्ताह में इसके आदेश जारी हो जाएंगे।

एक अप्रैल से एयरपोर्ट 24 घंटे खुला रखने का प्रस्ताव था लेकिन अभी तक इसके आदेश जारी नहीं हो सके थे। एयरपोर्ट प्रबंधन को उम्मीद है किजल्द ही औपचारिक आदेश जारी हो जाएंगे। एयरपोर्ट पर इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रबंधन ने ब्यूरो आफ सिविल एविएशन सिक्युरिटी से भी अधिकृत अनुमति ले ली है। इसके लिए जरूरी स्टाफ बढ़ाने एवं सीआईएसएफ के जवानों की संख्या बढ़ाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। एयरपोर्ट डायरेक्टर के अनुसार हमने अपनी तैयारियां पूरी कर दी हैं। अथारिटी के दिल्ली स्थित मुख्यालय से स्वीकृति के आदेश जारी होने वाले हैं। इस माह हर हाल में भोपाल से लगातार 24 घंटे उड़ानें होंगी। एयरपोर्ट लगातार खुला भी रहेगा।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!