लाइफस्टाइल
कौन हैं राधिका गुप्ता? ‘शार्क टैंक इंडिया’ के सीजन 3 में बतौर जज आएंगी नजर

चर्चित शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ के पिछले दो सीजन खूब पसंद किए गए। इस शो के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। अब जल्द ही इसका तीसरा सीजन शुरू होने वाला है। शो के तीसरे सीजन की जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही हैं। शो के तीसरे सीजन में कई नए उद्यमियों को जज पैनल में शामिल किया गया है। रितेश अग्रवाल, दीपिंदर गोयल के बाद, एक और बिजनेसवुमन जो शार्क टैंक इंडिया 3 के जज पैनल में शामिल होंगी। इनका नाम राधिका गुप्ता है।



