ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मध्यप्रदेश

मोदी सरकार के जीवन बदलने के अभियान को मिल रहा जनता का समर्थनः विष्णुदत्त शर्मा

प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री, पार्टी नेतृत्व,कार्यकर्ताओं को दी पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर बधाई

Vishnu Dutt Sharma Latest News, Photos, Videos on Vishnu Dutt Sharma - News  Nation

भोपाल। देश में होने वाले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी लगातार विजयश्री हासिल कर रही है। इससे स्पष्ट है कि देश की जनता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे गुड गवर्नेंस और गरीबों का जीवन बदलने के अभियान को अपना समर्थन दे रही है। भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें गरीब कल्याण की जो योजनाएं चला रही हैं, जनता उन पर विश्वास करती है। केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी.नड्डा जी ने जिस तरह से संगठन तंत्र को मजबूत किया है और प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाया है, जिस तरह से पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर मेहनत कर रहे हैं, पार्टी की लगातार हो रही जीत इसी का परिणाम है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त ने गुरुवार को त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय विधानसभाओं के चुनाव में पार्टी की ऐतिहासिक सफलता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही।

Northeastern assembly poll wins help BJP shed tag of Hindi heartland party  | Mint
प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि त्रिपुरा, नगालैण्ड और मेघालय में हुए चुनावों के जो परिणाम आए हैं, उनमें भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक बहुमत मिला है। नागालैण्ड में भारतीय जनता पार्टी अपने गठबंधन के सहयोगियों के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। मेघालय में पिछले चुनावों में पार्टी को सीटें मिली थीं, इस बार उससे ज्यादा सीटें मिली हैं और पार्टी का वोट शेयर भी बढ़ा है। यह दर्शाता है कि देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबका साथ, सबका विश्वास, सबका प्रयास के जिस मंत्र पर चल रही है, उस पर जनता विश्वास कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने आशा जताई कि वर्ष 2023 में होने जा रहे राज्य विधानसभा के चुनाव तथा 2024 में होने वाले लोकसभा के चुनाव में भी पार्टी ऐतिहासिक सफलता करेगी तथा देश में फिर एक बार प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।
प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में मिली ऐतिहासिक विजय के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री श्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा तथा तीनों राज्यों के पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!