पाटीदार समााज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 26 अप्रैल को

भोपाल। पाटीदार समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 26 अप्रैल को सीहोर जिले की श्यामपुर तहसील के खोड़लधाम झरखेड़ा में आयोजन होगा। यह आयोजन सर्वोत्तम सरदार पटेल जनकल्याण सेवा समिति करवा रही है। मध्य प्रदेश पाटीदार समाज संगठन के प्रदेश महामंत्री नंदकिशोर पाटीदार ने बताया कि सम्मेलन सुबह 8 से 12 बजे तक आयोजित होगा।
उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समिति की ओर से पाटीदार समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन हो रहा है। इसमें भोपाल, सीहोर के अलावा संपूर्ण प्रदेश के साथ ही अन्य प्रदेशों के विवाह योग्य युवक-युवतियां भाग लेंगी। मंच से करीब 10 जोड़े हिंदू रीति-रिवाज से विवाह बंधन में बंधकर अपना दांपत्य जीवन की शुरूआत करेंगे। सभी जोड़ों को समिति की ओर से विशेष उपहार भी दिए जाएंगे। सम्मान के साथ उनकी विदाई और उनके समिति के सदस्य तथा अन्य वरिष्ठजन अपना आशीर्वाद भी देंगे। सम्मेलन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।




