ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

म्यूचुअल फंड में नॉमिनी भरने के लिए बचे हैं सिर्फ 8 दिन

निवेश के लिए हम में से बहुत-से लोग म्यूचुअल फंड में अपने पैसे लगाना पसंद करते हैं, ताकि कम रिस्क के साथ बेहतर रिटर्न मिल सके। पर अपने पैसे को क्लेम करने के लिए सबसे जरूरी काम नॉमिनी का चयन करना, अक्सर ज्यादातर निवेशक भूल जाते हैं या फिर अनदेखा कर देते हैं।

आपको बता दें कि पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने एक परिपत्र जारी किया और सभी म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए या तो अपने निवेश के लिए नॉमिनेट करना या ऑप्ट आउट करना अनिवार्य कर दिया। म्यूचुअल फंड नॉमिनेशन की समय सीमा 31 मार्च 2023 तय की गई है। अगर अब तक अपने इस काम को नहीं किया है तो जल्द से जल्द कर दें।

SEBI ने बनाए नियम

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड द्वार 15 जून 2022 को जारी सर्कुलर के अनुसार, सभी निवेशकों के पास  मौजूद म्यूचुअल फंड के लिए नॉमिनेशन करने या ऑप्ट आउट यानी कि पूरी तरह से नामांकन सुविधा से बाहर निकलने का विकल्प दिया गया है। इस काम को करने की अंतिम तारीख 31 मार्च है। जो भी निवेशक इस तारीख तक नॉमिनेशन नहीं करते हैं, उनका निवेश रुक जाएगा और कोई लेनदेन नहीं हो पाएगा।

इस तरह करें नॉमिनेशन प्रक्रिया को पूरा

नॉमिनेशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए निवेशकों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प दिए गए हैं। इसे एमएफसेंट्रल और आरटीए वेबसाइट के जरिए पूरा किया जा सकता है। हालांकि, बहुत बार ऑनलाइन प्रक्रिया में दिक्कत देखी गई है। इस कारण एक्स्पर्ट्स का मानना है कि इस काम को ऑफलाइन करने एक बेहतर विकल्प है।

Nomination के हैं कई फायदें

नॉमिनेशन करने के बहुत-से फायदे हैं। सबसे पहले म्यूचुअल फंड में निवेश प्रक्रिया बाधित नहीं होगी। इसके अलावा, अगर किसी कारण से निवेशक की अचानक मृत्यु हो जाए तो उसके द्वारा जमा की गई जमा पूंजी उनके परिवारवालों को मिल सकती है। इसलिए, नॉमिनी के लिए एक भरोसेमंद व्यक्ति को चुनना बेहद जरूरी है।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!