ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
विदेश

शीतयुद्ध के बाद पहली बार अमेरिका और रूस आमने-सामने

मास्‍को । यूक्रेन युद्ध में पहली बार सुपर पावर अमेरिका और रूस सीधे तौर पर आमने-सामने आ गए हैं। काला सागर में रूस के सुखोई 27 फाइटर जेट और एक अमेरिकी एमक्यू-9 रीपर ड्रोन में टक्‍कर हो गई। इस घटना में अमेरिकी ड्रोन तबाह हो गया। अमेरिका ने इसके लिए रूसी फाइटर पायलट को जिम्‍मेदार ठहराया है। वहीं इस घटना से भड़की अमेरिका सेना ने रूस को खुली चेतावनी दी है और कहा है कि यह युद्ध को भड़का सकता है। अमेरिकी सेना ने यह भी कहा कि रूस की ओर से पिछले दिनों में कई आक्रामक और खतरनाक कार्रवाई की गई है। अमेरिकी सेना के यूरोपीय कमांड ने कहा कि टक्‍कर की यह घटना सुबह हुई। इस दौरान रूस के दो सुखोई-27 फाइटर जेट ने अपने ईंधन को अमेरिकी ड्रोन के ऊपर गिरा दिया। इसके बाद रूसी विमान बहुत खतरनाक तरीके से अमेरिकी ड्रोन के सामने से निकल गए जो बहुत गैरपेशेवराना था। शीतयुद्ध जब चरम पर था, उसके बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब अमेरिकी एयरक्राफ्ट को रूसी विमान ने मार गिराया है। यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से ही अमेरिका लगातार अपने ड्रोन को काला सागर के ऊपर भेज रहा है। अमेरिका ने चेतावनी दी है कि इन ड्रोन से रूस के साथ तनाव चरम पर पहुंच सकता है। अमेरिकी सेना ने अपने बयान में कहा ‎कि यह घटना रूसी पायलटों की ओर से अमेरिका और सहयोगी देशों के विमानों के साथ अंतरराष्‍ट्रीय क्षेत्र में अपनाए जा रहे एक खतरनाक पैटर्न के आधार पर ही हुई है। रूसी पायलटों की ओर से उठाए गए इन आक्रामक कदमों से गलतफहमी हो सकती है और गैरइरादतन तनाव भड़क सकता है। अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता नेड प्राइस ने कहा कि यह रूस की ओर से अंतरराष्‍ट्रीय कानून का खुला उल्‍लंघन है।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!