ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मुख्य समाचार

420 करोड़ की टैक्‍स चोरी का मामला, कथ‍ित टैक्‍स चोरी में अन‍िल अंबानी को बड़ी राहत

र‍िलायंस एडीएजी ग्रुप के चेयरमैन अन‍िल अंबानी को बंबई हाईकोर्ट की तरफ से बड़ी राहत म‍िली है. अदालत ने इनकम टैक्‍स विभाग को निर्देश दिया है क‍ि अनिल अंबानी के ख‍िलाफ कथित टैक्‍स चोरी के लिए काला धन अधिनियम के तहत जारी नोटिस पर 17 मार्च तक क‍िसी तरह की कार्रवाई नहीं करे. अन‍िल अंबानी पर 420 करोड़ की टैक्‍स चोरी का आरोप है.

कारण बताओ नोटिस जारी क‍िया था

न्यायमूर्ति जीएस पटेल और न्यायमूर्ति नीला गोखले की पीठ ने अंबानी की तरफ से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश द‍िया. अंबानी की तरफ से दायर याचिका में काला धन (अघोषित विदेशी आय और संपत्ति) और कर अधिनियम, 2015 के तहत उन्हें जारी किए गए कारण बताओ नोटिस को चुनौती दी गई थी. आयकर विभाग ने उन्हें 420 करोड़ रुपये की कथित कर चोरी के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

क्‍या है पूरा मामला

इनकम टैक्‍स व‍िभाग ने 8 अगस्‍त 2022 को स्‍व‍िस बैंक के दो खातों में रखे गए 814 करोड़ रुपये से ज्‍यादा के अघोष‍ित धन पर नोट‍िस जारी क‍िया था. इसके साथ ही व‍िभाग की तरफ से आरोप लगाया गया था क‍ि अंबानी ने कथ‍ित रूप से 420 करोड़ रुपये की टैक्‍स चोरी की है. इनकम टैक्‍स ड‍िपार्टमेंट की तरफ से अन‍िल अंबानी पर टैक्‍स चोरी का आरोप लगाते हुए कहा गया क‍ि उन्‍होंने जानबूझकर भारतीय टैक्‍स अध‍िकार‍ियों को अपने व‍िदेशी बैंक खाते के व‍िवरण और वित्‍तीय ह‍ितों के बारे में जानकारी नहीं दी.

 

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!