ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मध्यप्रदेश

देवास में माता टेकरी की दानपेटियों से निकले अमेरिकी डालर और चांदी के सिक्के

देवास ।  माता टेकरी स्थित बड़ी माता मां तुलजा भवानी और छोटी माता मां चामुंडा देवी के मंदिरों की दानपेटियों को खोला गया। दानपेटियों से इस बार भारतीय मुद्रा के साथ अमेरिकन डालर, चांदी के सिक्के और आभूषण भी निकले हैं। गिनती की पूरी प्रक्रिया प्रभारी तहसीलदार शहर पूनम तोमर की निगरानी में हुई। जानकारी के अनुसार माता टेकरी पर पिछली बार 9 फरवरी को दानपेटियों को खोला गया था।

चैत्र नवरात्र के बाद फिर खुलेंगी दानपेटियां

नवरात्र के पूर्व पेटियों को खोला गया, ताकि नवरात्र के चढ़ावे के लिए पेटियां खाली हो सकें। नवरात्र के तुरंत बाद फिर से दानपेटियां खोली जाएंगी। शुक्रवार सुबह 11 बजे से दानपेटियों को खोलकर दान की गणना प्रारंभ हुई, जो शाम 4 बजे पूरी हुई।

5 लाख से ज्यादा का दान

गणना में करीब दो दर्जन लोगों ने दोनों मंदिरों की 10 पेटियों में आई राशि की गणना की। तहसीलदार पूनम तोमर ने बताया कि गणना में पेटियों से 5 लाख 6 हजार 271 रुपये निकले। साथ ही दो अमेरिकन डालर, दो चांदी के सिक्के और चांदी की पायल भी पेटी से निकली।

रामनवमी पर लगेगा मेला तैयारी को लेकर हुई बैठक

हाटपीपल्या। नगर में रामनवमी के अवसर पर लगने वाला मेला 30 मार्च से 13 अप्रैल 2023 तक लगाया जाएगा। रामनवमी पर लगने वाले मेले को लेकर विधायक मनोज चौधरी के मुख्य अतिथि में व नगर परिषद में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण राठौर की अध्यक्षता में मेला को लेकर समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेला समिति के सदस्यों द्वारा मेला में आयोजित संस्कृति आयोजन कवि सम्मेलन एवं धार्मिक आयोजन को लेकर चर्चा हुई। साथ ही मेले में लगने वाले आधुनिक झूले एवं दुकानों को लेकर व्यवस्था को लेकर मेला समिति की बैठक में सर्व सहमति से बनाई गई। मेला समिति के सदस्य भाजपा मण्डल अध्यक्ष बलवान सिंह उदावत, बापूलाल धोसरिया, विजय सिंह शक्तावत, जगदीश यादव, दुलीचंद कुंभकार, सत्यनारायण तंवर द्वारा मेले में नगर परिषद द्वारा की जाने वाली व्यवस्था को लेकर चर्चा की। रामनवमी पर विशाल चल समारोह निकालकर लालबाई फूलबाई माता मंदिर में पूजा की जाएगी। रामनवमी के अवसर पर लगने वाले मेले को लेकर नगर परिषद में आयोजित बैठक में नगर के नगर परिषद उपाध्यक्ष निर्भय सिंह तलैया, पार्षद भुजराम जाट, महेंद्र यादव, संदीप मालवीय, दीपक धोसरिया, राहुल तंवर मदन बुंदेला, मंडल महामंत्री प्रवीण सक्सेना, विजय सोलीवाल एवं नगर के मेला समिति के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!