भोपाल में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष हाथों में तिरंगा थामे यात्रा की अगुवाई कर रहे थें

भोपाल। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत प्रदेशभर में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा यात्रायें निकाली जा रही है। रविवार को प्रदेश के कई जिलों में निकली तिरंगा यात्राओं में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए। भोपाल जिला इकाई द्वारा निकाली गयी तिरंगा यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। यात्रा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष हाथों में तिरंगा थामे यात्रा की अगुवाई कर रहे थें उनके साथ जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी व पार्टी कार्यकर्ता देशभक्ति नारों और गीतों के बीच हर्षोल्लास के साथ चल रहे थे।
तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम लोग शामिल हुए। यात्रा में शामिल प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ भारत माता की जय के उदघोष कर रहे थे।पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा की शुरूआत जिला कार्यालय अग्रसेन चौक से प्रारंभ होकर भवानी चौक, चारबत्ती बुधवारा चौक, काली माता मंदिर, लिलि चौराहा, रोशनपुरा चौराहा, माता मंदिर, 5 नंबर स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर से 6 नम्बर पहुंची यहाँ से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा यात्रा में शामिल हुए। श्री शर्मा ने हाथ में तिरंगा थामें जयघोष के साथ जनता का अभिवादन करते हुए आगे की पूरी यात्रा में साथ चले। यात्रा में सैकड़ों वाहन शामिल हुए। यात्रा 10 नंबर मार्केट, गुलमोहर होते हुए मनीषा मार्केट पर पहुंची, जहां समापन हुआ। यात्रा मार्ग में स्थान-स्थान पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक संगठनों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया।




