ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मध्यप्रदेश

शाजापुर में निजी अस्पताल में लगी आग, टला बड़ा हादसा

शाजापुर। शहर के हाट मैदान क्षेत्र के पास भगत सिंह मार्ग पर स्थित निजी अस्पताल में बुधवार देर रात अचानक आग लग गई। अस्पताल के एक केबिन में जहां पर कम्प्यूटर आदि रखे थे, उस हिस्से में आगजनी से कम्प्यूटर जलकर खाक हो गया। वहीं अस्पताल के कुछ हिस्सों में धुआं भर गया था। अस्पताल में जहां पर आग लगी, वही पास के पक्ष में एक मरीज में भर्ती था। जिसे आगजनी पर काबू पाने के बाद अस्पताल के अन्य हिस्से में शिफ्ट किया गया। आग पर करीब आधे घंटे में काबू पाया गया।

दमकल की टीम ने आग बुझाई

कोतवाली थाना पुलिस की टीम और नगर पालिका की टीम दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई। गनीमत रही कि आग अस्पताल के अन्य हिस्से में नहीं पहुंची। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। अस्पताल परिसर में ही परिवार भी निवास करते हैं, ऐसे में आगजनी से अस्पताल स्टाफ मरीज के साथ इन परिवारों को भी खतरा हो सकता था। कोतवाली थाने के एसआइ अंकित इटावदिया ने बताया कि एरिका अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली थी। जिस पर मौके पर पहुंचे और नगर पालिका की दमकल टीम की मदद से आग बुझाई गई। आग लगने से अस्पताल के कम्प्यूटर आदि जले हैं।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!